मनोरंजन

Malaika Arora ने हॉट तस्वीर साझा की होली की एडवांस शुभकामनाएं

मुंबई। बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यही कारण है उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग(Fan following) भी है। आए दिन नई नई तस्वीरें साझा कर अपने फैंस का दिल जीत लेती हैं और उनकी तस्वीरों पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया भी देते हैं। बात जब मलाइका की स्टाइल और अदाओं की आती है तो ये सभी के पसीने छुड़ा देती हैं। उनकी तस्वीरें देखने के बाद कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। इसी बीच एक बार फिर मलाइका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक बेहद ही हॉट तस्वीर साझा की (Hot photo shared) है और अपने फैंस को एडवांस में होली की शुभकामनाएं (Happy holi in advance) दी हैं।


 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक मोनोक्रोम तस्वीर साझा की है और साथ ही अपने फैंस को ‘होली की शुभकामनाएं’ भी दी हैं। फोटो में एक्ट्रेस अपने ट्रेंडी सफेद और काले कपड़ो में अपनी छत पर किसी की फोटो को क्लिक करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस फोटो को देख कुछ यूजर्स मलाइका की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ उनका मजाक भी बना रहे हैं।

इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर के साथ मलाइका ने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘आप सभी को पहले से होली की शुभकामनाएं। आप सभी सुरक्षित रहें और घर पर ही रहें।’ तस्वीर के साथ साथ फैंस को कैप्शन भी काफी पसंद आ रहा है और लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

वहीं कुछ यूजर्स ट्रोल कर उनकी फोटो का मजाक बना रहे हैं। एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा- वाकई में बदनाम हो गई हैं। एक और यूजर ने लिखा है कि इन लोगों को तो बस बेवकूफ बनाने का मौका चाहिए। एक और यूजर ने लिखा है कि आप ये सब बंद कर दें नहीं तो मैं आपको ब्लॉक कर दूंगा।
गौरतलब है कि मलाइका अपने ग्लैमरस अंदाज और बोल्ड लुक के लिए हमेशा ही सुर्खियां बटोरती हैं लेकिन अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को लेकर भी अक्सर चर्चाओं में आ जाती हैं। अर्जुन और मलाइका एक दूसरे काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। हालांकि कभी भी दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई पुष्टि न की हो लेकिन उनका प्यार अब किसी से छुपा नहीं है। दोनों को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया है।

Share:

Next Post

शोपियां के वानगाम क्षेत्र Encounter में सेना का जवान शहीद 

Sun Mar 28 , 2021
शोपियां। शोपियां जिले के वानगाम क्षेत्र  (Wangam area of ​​Shopian district)में शनिवार को दो आतंकवादियों के मारे जाने के बाद शुरू तलाशी अभियान रविवार सुबह समाप्त हो गया।   इस बीच मुठभेड़ (Encounter) में घायल सेना का एक जवान शहीद हो गया। दो अन्य  घायल जवानों का इलाज चल रहा है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों (Security forces […]