img-fluid

Lakme Fashion Week 2022: Malaika Arora के ग्लैमरस लुक ने लूटी महफिल

October 15, 2022
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने हाल ही में मुंबई में हो रहे लैक्मे फैशन वीक (Lakme Fashion Week 2022) में हिस्सा लिया ,जिसमें उन्होंने अपने रैंप वॉक से हर किसी का ध्यान खींचा।

सोशल मीडिया पर इस दौरान का वीडियो वायरल हो रहा है।जिसमें मलाइका इवेंट में रैंप वॉक करती हुईं नजर आ रही हैं। इस दौरान 48 साल की मलाइका ब्लू प्रिंटेड इंडो वेस्टर्न ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। उन्होंने बिकिनी टॉप और टाइट स्कर्ट के साथ श्रग पहना हुआ है।



हाई हील्स, मिनिमल मेकअप, गोल्डन हूप्स के साथ मलाइका ने अपने शानदार लुक को कम्पलीट किया है।फैशन शो इवेंट में मलाइका ने अपनी अदाओं से चार चाँद लगा दिए। फैंस मलाइका के इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लैक्मे फैशन वीक में वैसे तो मलाइका के अलावा अभिनेत्री कल्कि केकला, रिया चक्रवर्ती, चित्रंगधा सिंह समेत कई अभिनेत्रियों ने इवेंट में रैंप वॉक किया। लेकिन यूनीक स्टाइल और ग्लैमरस लुक के चलते मलाइका ही शो स्टॉपर रहीं।

Share:

  • मुंबई में मौसम खराब, अहमदाबाद में रनवे बंद, तीन विमान डायवर्ट होकर इंदौर पहुंचे

    Sat Oct 15 , 2022
    स्थिति सामान्य होने के बाद सभी विमान वापस हुए रवाना सभी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा इंदौर।  इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल (Indore, Devi Ahilyabai Holkar International Airport) पर कल शाम तीन विमान (Aircraft) डायवर्ट होकर लैंड हुए। इनमें एक मुंबई ( Mumbai) में मौसम खराब होने के कारण और दो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved