मुंबई (Mumbai) मलाइका अरोड़ा औरअर्जुन कपूर (Malaika Arora and Arjun Kapoor) बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी है। पिछले कुछ समय से इस जोड़ी के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं। सालों से डेट कर रहे हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ये अब अलग हो गए हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी से भी मलाइका अरोड़ा नदारद रहीं। इन सबके बीच एक्ट्रेस फिलहाल बीच पर वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं और अपने लेटेस्ट वेकेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप को लेकर एक पोस्ट भी शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है, ‘आपके जीवन का सबसे बड़ा रिश्ता आपके शरीर, दिल और दिमाग से होगा। उनके साथ अच्छा व्यवहार करें।©2025 Agnibaan , All Rights Reserved