
नई दिल्ली: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री (Malayalam Film Industry) के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रणजीत बालकृष्णन (Director Ranjith Balakrishnan) पर यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगा है. वे 61 साल के हैं. केरल पुलिस ने 31 मार्च 2026 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 13 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वे अब एर्नाकुलम सब जेल में हैं.
क्या है पूरा मामला?
रणजीत बालकृष्ण के ऊपर एक युवा अभिनेत्री ने शिकायत की कि फिल्म की शूटिंग के दौरान 30 जनवरी को रणजीत उनकी वैनिटी वैन में आए. वहां उन्होंने यौन उत्पीड़न की कोशिश की. अभिनेत्री ने फिल्म की आंतरिक शिकायत समिति (ICC) को पहले शिकायत दी थी. बाद में उन्होंने कोच्चि पुलिस में भी लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने एर्नाकुलम वीमेंस पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया.
डायरेक्टर की इज्जत की उड़ी धज्जियां
इस मामले में आरोपों में महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला व्यवहार, यौन उत्पीड़न और गलत तरीके से रोकना शामिल है. ये गैर-जमानती धाराएं हैं. बता दें कि इस गंभीर मामले पर पुलिस की स्पेशल टीम इसकी जांच कर रही है. लेकिन 61 साल के डायरेक्टर के ऊपर इस गंभीर आरोप में रणजीत की इज्जत मिट्टी में मिल गई.
कौन हैं रणजीत?
रणजीत बालकृष्णन मलयालम सिनेमा में लंबे समय से काम कर रहे हैं. वे डायरेक्टर, स्क्रिप्ट राइटर और प्रोड्यूसर हैं. उन्होंने केरल स्टेट चालचित्र अकादमी के चेयरमैन के रूप में भी काम किया है. लेकिन इससे पहले भी उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लग चुके हैं. साल 2024 में बंगाली अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा ने भी उन पर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्होंने अकादमी का पद छोड़ दिया था.
फिल्म इंडस्ट्री में यौन उत्पीड़न की समस्या
यह मामला फिल्म जगत में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल उठाता है. शूटिंग साइट पर अभिनेत्रियों को अकेले में बुलाना और गलत व्यवहार करना कई बार देखा गया है. लेकिन कानून अब सख्त है. बता दें कि रणजीत ने आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि यह फ्रेम किया गया है. लेकिन पुलिस जांच आगे बढ़ रही है. अदालत फैसला करेगी कि सच्चाई क्या है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved