
कुआलाम्पपुर। कोरोना संक्रमण(Corona Infection) बढ़ने पर मलेशिया(Malaysia) में राष्ट्रव्यापी लाकडाउन(Nationwide lockdown) का एलान किया गया है। देशभर में बीते 24 घंटे में 3 हजार 807 नए संक्रमित (3807 New Positive) पाए गए हैं। प्रधानमंत्री मुहीदीन यासिन (Prime Minister Muheedin Yasin) ने कहा कि सभी अंतर-राज्य और अंतर जिला यात्रा पर परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा, साथ ही सामाजिक समारोहों पर भी प्रतिबंध रहेगा। शैक्षणिक संस्थान बंद होंगे लेकिन आर्थिक क्षेत्र में गतिविधियां जारी रखने के लिए अनुमति दी जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved