img-fluid

मालदीव : स्पीडबोट हादसे में बाल-बाल बचे रेमंड के गौतम सिंघानिया, मशहूर रैली ड्राइवर हरि सिंह अब भी लापता

March 21, 2026

नई दिल्ली। मालदीव (Maldives) के वी फेलिधू तट से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. रेमंड (Raymond) ग्रुप के CMD गौतम सिंघानिया (Gautam Singhania) एक भयानक स्पीडबोट हादसे (Speedboat Accident) का शिकार होने से बाल-बाल बचे हैं. हादसे में 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें भारतीय और विदेशी नागरिक शामिल हैं. लापता लोगों में देश के मशहूर रैली ड्राइवर (Rally Driver) हरि सिंह (Hari Singh) भी शामिल हैं. फिलहाल सिंघानिया का मुंबई में इलाज चल रहा है, वहीं समंदर में जिंदगी की तलाश जारी है.


  • मशहूर रैली ड्राइवर हरि सिंह की तलाश जारी
    इस हादसे में सिंघानिया की जान तो बच गई, लेकिन उनके साथ गए दो अन्य भारतीय अभी भी लापता हैं. लापता होने वालों में मशहूर रैली ड्राइवर हरि सिंह का नाम भी शामिल है. फिलहाल समंदर में लापता लोगों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है. इस हादसे में एक अन्य यात्री, बेंगलुरु के मणिक भीमसेन भारद्वाज भी गंभीर रूप से घायल हो गए.

    कैसे हुआ यह खौफनाक हादसा?
    यह हादसा मालदीव के वी फेलिधू के पास शुक्रवार तड़के हुआ, जब पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट अचानक पलट गई. पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बोट पर कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें ब्रिटेन और रूस की दो महिलाएं और भारत के पांच पुरुष शामिल थे. हादसे के दौरान एक रूसी महिला और चार भारतीय पुरुषों सहित कुल 5 लोग समंदर की लहरों में बह गए.

    बाल-बाल बचे गौतम सिंघानिया, मुंबई में चल रहा इलाज
    गौतम सिंघानिया को इस हादसे के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया है. उनके प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सिंघानिया को मामूली चोटें आई हैं और फिलहाल मुंबई में उनका इलाज चल रहा है. प्रवक्ता ने बयान में कहा, ‘हम आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं और प्रभावित दोस्तों की सलामती के लिए प्रार्थना करते हैं.’

    Share:

  • ईरान-यूके तनाव बढ़ा, US को बेस देने पर भड़के अराघची, बोले- “ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को खतरे में डाला”

    Sat Mar 21 , 2026
    तेहरान। ईरान और ब्रिटेन (Iran and Britain) के बीच तनाव तेज हो गया है। ब्रिटेन द्वारा अमेरिका (America) को अपने सैन्य ठिकानों के इस्तेमाल की अनुमति देने पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Foreign Minister Abbas Araqchi) ने इसे खतरनाक कदम बताते हुए चेतावनी जारी की है। ब्रिटेन के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved