बॉलीवुड की हॉट, स्टाइलिश और जादुई आवाज़ की मल्लिका (Magic voice) नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। नेहा का नाम फोर्ब्स की टॉप- 100 हस्तियों की सूची में शामिल किया गया है, जिससे वह बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।
नेहा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह फोर्ब्स की कवर फोटो पर नजर आ रही हैं। फोटो पर लिखा है- सिर्फ 12 भारतीय शामिल। सिंगर ने इस फोटो को शेयर किया और लिखा, ‘प्राउड..प्राउड … प्राउड …खुद पर बहुत गर्व हो रहा है। आप लोग जानते हैं कि इस सूची में अमिताभ बच्चन सर, शाहरुख खान के साथ मेरा नाम भी शामिल है। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद, भगवान को धन्यवाद। #Nehearts के फैंस को धन्यवाद।
उल्लेखनीय है कि कि मौजूदा समय में नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल-12 की जज हैं और कुछ दिनों पहले उन्हें शीर्ष हिंदी और पंजाबी महिला कलाकार 2020 का खिताब भी मिला था। हालांकि, नेहा ने अब जो उपलब्धि हासिल की है, वह इन सबसे काफी हटकर है। 32 साल की नेहा कक्कड़ इस समय इंडस्ट्री में सबसे सफल गायकों में से एक हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved