
जयपुर । कांग्रेस अध्यक्ष (Congress President) मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Khadge) और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष (Former Party President) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) 9 अगस्त को (On August 9) राजस्थान के बांसवाड़ा में (In Banswada Rajasthan) आदिवासियों को संबोधित करेंगे (Will Address Tribals) । पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी।
दोनों यहां स्थानीय आदिवासियों के साथ विश्व आदिवासी दिवस मनाएंगे। नेता आदिवासी समुदाय के लोगों को भी संबोधित करेंगे। राज्य के मंत्रियों महेंद्रजीत सिंह मालवीय, अर्जुन सिंह बामनिया और अन्य नेताओं ने व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए बांसवाड़ा में प्रस्तावित स्थल, बांसवाड़ा कॉलेज ग्राउंड का दौरा किया। इस सभा में बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और उदयपुर से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग भाग लेंगे।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved