
डेस्क: कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने रविवार (17 अगस्त 2025) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर उनके स्वतंत्रता दिवस भाषण को लेकर निशाना साधा. खरगे ने उन्हें बहुत खतरनाक आदमी (Danger man) बताते हुए कहा कि पीएम मोदी को सत्ता से हटा दिया जाना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि जब तक केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है, संविधान खतरे में है और लोगों के अधिकार सुरक्षित नहीं हैं.
बिहार के सासाराम में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ (Voter Rights Tour) की शुरुआत के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा लोगों के अधिकारों के लिए लड़ती है. उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जब तक बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में है, संविधान खतरे में है और लोगों के अधिकार सुरक्षित नहीं हैं. वे वोट का अधिकार छीनने की कोशिश कर रहे हैं. निर्वाचन आयोग (Election Commission) मोदी सरकार के एजेंट की तरह काम कर रहा है.’’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved