
कोलकाता: कोलकाता में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के घर पर पुलिस पहुंची है. उनके घर के बाहर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात हैं. कोलकाता नगर निगम की ओर से तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी को अवैध निर्माणों के संबंध में हाल ही में नोटिस जारी किया था. हालांकि पुलिस उनके आवास पर क्यों गई है इसका आधिकारिक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.
कोलकाता नगर निगम अभिषेक बनर्जीके अधिकारियों ने अभिषेक बनर्जी की कथित तौर पर स्वामित्व वाली या सह-स्वामित्व वाली कई प्रॉपर्टीज के खिलाफ जांच शुरू की थी, जिसके तहत उनके 17 प्रॉपर्टीज को लेकर नोटिस जारी किए गए थे. इसके बाद अभिषेक बनर्जी ने केएमसी को पत्र लिखकर अवैध निर्माणों के संबंध में नोटिस का जवाब देने के लिए समय मांगा था.
इन नोटिसों की प्रतियां ऐसी प्रॉपर्टीज की दीवारों पर चिपका दी गई हैं. डायमंड हार्बर के सांसद के दो आवास, 188ए हरीश मुखर्जी रोड और दूसरा पास ही 121 कालीघाट रोड पर है और दोनों केएमसी की जांच के दायरे में हैं. हरीश मुखर्जी रोड स्थित प्रॉपर्टी के मामले में ‘लीप्स एंड बाउंड्स प्राइवेट लिमिटेड’ नामक एक कॉर्पोरेट संस्था को नोटिस जारी किया गया है, जिसका स्वामित्व कथित तौर पर बनर्जी परिवार के पास है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved