img-fluid

‘ममता बांग्लादेश चली जाएं और वहीं PM बन जाएं’, सौगत राय के बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार

December 28, 2025

बेगूसराय। बेगूसराय (Begusarai) में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने टीएमसी सांसद सौगत राय (Saugata Roy) के द्वारा ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को बंगाल (Bengal) से ज्यादा बांग्लादेश (Bangladesh) में पसंद किए जाने की बात कहने पर कहा कि ममता बनर्जी बांग्लादेशियों घुसपैठियों को लेकर बांग्लादेश चले जाएं और वहां प्रधानमंत्री बन जाएं, हम बंगाल को बांग्लादेश बनने नहीं देंगे। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह के द्वारा भाजपा आरएसएस की सराहनाओं पर कहा कि उनकी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। कांग्रेस में नेहरू और इंदिरा खानदान को तलवे चाटना होता है लेकिन बीजेपी राष्ट्र भक्तों की पार्टी है।


  • बेगूसराय में एक कार्यक्रम के बाद जब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से सौगत राय के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सौगत राय जी ने जो ममता बनर्जी की तारीफ की है कि बंगाल से ज्यादा बांग्लादेश के लोग उनको पसंद करते हैं तो हम लोग शुरू से कह रहे हैं ममता बनर्जी रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए रेड कॉर्पोरेट बिछाकर रखती हैं। हिंदुओं की हत्या करवाती हैं। आज उस बात को सौगत राय जी ने कहा कि बंगाल से ज्यादा बांग्लादेश में ममता बनर्जी पॉपुलर हैं। ‘

    गिरिराज ने आगे कहा, ” मैं आग्रह करूंगा बंगाल को बख्श दीजिए यानी छोड़ दीजिए और अपने साथ सारे बांग्लादेशी, घुसपैठियों को बांग्लादेश ले जाइए और वहीं की प्रधानमंत्री बन जाइए। लेकिन हम बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे। गिरिरजा सिंह ने कहा कि जब तक भारतीय जनता पार्टी है यह कभी नहीं होगा।”

    Share:

  • आसमान में गरजे J-10 और मिराज-2000, चीन ने यूएई के साथ किया हवाई अभ्यास

    Sun Dec 28 , 2025
    डेस्क: चीन (China) लगातार खाड़ी क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी और रणनीतिक प्रभाव को मजबूत कर रहा है. इसी कड़ी में चीन और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच आयोजित Falcon Shield-2025 संयुक्त हवाई अभ्यास (Joint Air Exercise) को बेहद अहम माना जा रहा है. इस बड़े पैमाने के सैन्य अभ्यास को 9 से 22 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved