
मंगलुरु: दुबई से मंगलुरु आ रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में सवार शख्स को बार-बार बटन दबाकर एयर होस्टेस को बुलाना और उससे अजीब-अजीब सवाल पूछना भारी पड़ गया. एयरलाइन के चालक दल ने पुलिस में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने बताया कि उड़ान के सिक्योरिटी कॉर्डिनेटर सिद्धार्थ दास ने बाजपे पुलिस थाने में मोहम्मद बीसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. यह घटना 9 मई की सुबह हुई, जिसे लेकर उसी दिन शाम को प्राथमिकी दर्ज की गई.
पुलिस के अनुसार, मोहम्मद ने 8 मई की रात एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से दुबई से मंगलुरु की यात्रा की और अगले दिन सुबह 7.30 बजे मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा. फ्लाइट के दुबई से उड़ान भरने के बाद मोहम्मद टॉयलेट गया और फिर बाहर आकर केबिन क्रू से कृष्णा नामक व्यक्ति के बारे में पूछा कि वह कहां है. केबिन क्रू ने फिर फ्लाइट के यात्रियों की लिस्ट भी चेक की, लेकिन उसमें कृष्णा नाम का कोई शख्स नहीं था.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved