img-fluid

Mangal Gochar 2026: मंगल का कुंभ राशि में प्रवेश, कुछ राशियों को लाभ तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत

February 25, 2026

नई दिल्‍ली । 23 फरवरी 2026 से ग्रहों के सेनापति मंगल (Mars) कुंभ राशि (Aquarius) में प्रवेश कर चुके हैं और 2 अप्रैल तक इसी राशि में रहेंगे। कुंभ राशि में पहले से शनि, राहु, सूर्य, बुध और शुक्र की स्थिति है, इसलिए इस गोचर को ज्योतिष विशेषज्ञ काफी महत्वपूर्ण मान रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, कुंभ राशि में मंगल का गोचर कुछ राशियों के लिए लाभकारी रहेगा, जबकि कुछ जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

राशियों पर असर

मेष राशि
मेष राशि के 11वें भाव में मंगल रहेगा, जो लाभ का स्थान है। करियर में नई खुशखबर मिल सकती है। प्रमोशन रुका हुआ है तो जल्द ही लाभ होगा। मेहनत और निर्णय आपको फायदा देंगे।


  • वृषभ राशि
    वृषभ राशि के लोग 10वें भाव में मंगल के प्रभाव में होंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास की जरूरत है। मेहनती लोग इस समय लाभान्वित होंगे।

    मिथुन राशि
    नेगेटिव सोच से बचें। कानों में सुनी बातों पर तुरंत विश्वास न करें। समय चुनौतीपूर्ण है और नुकसान की संभावना है।

    कर्क राशि
    8वें भाव में मंगल होने के कारण सावधानी जरूरी है। विवाद, बहस और सीनियर्स से मतभेद से बचें। सोच-समझकर निर्णय लें।

    सिंह राशि
    सिंह राशि वालों के लिए गोचर शुभ है। शनि की ढैय्या में भी यह समय लाभकारी रहेगा। करियर और व्यापार में सफलता मिलने की संभावना है। मेहनत का परिणाम संतोषजनक होगा।

    कन्या राशि
    कार्यस्थल पर मतभेद से बचें। बड़े निवेश या जोखिम से दूर रहें। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

    तुला राशि
    गोचर शुभ संकेत दे रहा है। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें।

    वृश्चिक राशि
    जल्दबाजी से बचें। गुस्सा नुकसान पहुंचा सकता है। करियर में सफलता के लिए मेहनत बढ़ाएं। पारिवारिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।

    धनु राशि:
    साहस और प्रयास बढ़ाने वाला समय। करियर और व्यापार में अवसर मिल सकते हैं। परिवारिक मामलों और गलत संगति से दूरी बनाए रखें।

    मकर राशि
    काम समय पर पूरा करें। करियर में सुधार के संकेत हैं, लेकिन जल्दबाजी से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी की तलाश में लगे लोग प्रयास जारी रखें।

    कुंभ राशि
    मंगल कुंभ राशि में है, इसलिए यहां के जातकों को विशेष सावधानी रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन सकारात्मक सोच से सफलता मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण और अनजान लोगों पर भरोसा न करें।

    मीन राशि
    खर्च बढ़ने का समय है। बजट संतुलित रखें। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और रिश्तों में धैर्य और समझदारी अपनाएं।

    Share:

  • US : डोनाल्ड ट्रंप का नया पैंतरा, बोले- इनकम टैक्स की जगह ले रहा टैरिफ और चुका रहे विदेशी

    Wed Feb 25 , 2026
    वाशिंगटन. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार अमेरिकी कांग्रेस (US Congress) में वार्षिक ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ (‘State of the Union’) संबोधन दे रहे हैं. ट्रंप ने अपने कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था (economy) को मजबूत करने का दावा किया. उन्होंने कहा कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था पहले कभी इतनी तेजी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved