img-fluid

मनमोहन के सुधार भारत को 30 साल के आर्थिक विकास पथ पर ले गए: मर्केल

February 27, 2026

डेस्क: जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल (Angela Merkel) ने कल गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह द्वारा शुरू किए गए आर्थिक सुधारों की तारीफ की और कहा कि इनसे भारत को 30 साल के आर्थिक विकास के रास्ते पर ले जाने में मदद मिली. भारत के विकास की तारीफ करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि देश में आर्थिक विकास करने और आगे बढ़ने की जबरदस्त क्षमता है.

दिल्ली में पहला डॉ. मनमोहन सिंह मेमोरियल लेक्चर के दौरान अपने भाषण में एंजेला मर्केल ने कहा कि दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश होने के बावजूद, भारत ने पिछले कुछ सालों में 5 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ रेट दर्ज की है.

मनमोहन सिंह के वित्त मंत्रीत्व कार्यकाल को याद करते हुए मर्केल ने कहा कि साल 1991 से 1996 तक वित्त मंत्री के तौर पर, जब भारत एक गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा था, तब मनमोहन सिंह ने “साहसी सुधारों” की शुरुआत की. उन्होंने यह भी कहा कि मनमोहन सिंह ने फॉरेन एक्सचेंज को आसान किया, लाल फीताशाही को खत्म किया और विदेशी निवेशकों के भारत के बाजार को खोल दिया.

मनमोहन सिंह के उस समय किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए जर्मनी की पूर्व चांसलर ने कहा, “इन प्रयासों से उन्हें अर्थव्यवस्था को स्थिर करने में मदद मिली. इन सुधारों की वजह से ही भारत के लिए करीब 30 साल की आर्थिक तरक्की देखना मुमकिन हो पाया.”


  • एंजेला मर्केल ने यह भी याद किया कि कैसे उन्होंने क्योटो प्रोटोकॉल (Kyoto Protocol) के बाद भारत के बाइंडिंग CO2 एमिशन को स्वीकार नहीं करने पर अपनी निराशा जताई थी, तब मनमोहन सिंह ने यह कहा था कि ‘भारतीय संसद कभी भी बाइंडिंग CO2 कटौती को स्वीकार नहीं करेगी.’ लेकिन मैं इससे बहुत खुश नहीं थी.” उन्होंने पूर्व पीएम की इंस्पायरिंग जिंदगी को भी याद किया, उनकी साधारण शुरुआत से लेकर देश को लीड करने तक.

    साथ ही मर्केल ने पिछले दिनों भारत और यूरोपियन यूनियन (EU) के बीच हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) की भी तारीफ की और यह याद दिलाया कि इस समझौते में उनका भी कुछ योगदान था. इस दौरान उन्होंने याद दिलाते हुए कि यूरोपियन यूनियन दूसरी सबसे बड़ी वैश्विक आर्थिक ताकत है, मर्केल ने कहा कि भारत की आबादी युवा है, जिससे उसे डेमोग्राफिक फायदा मिलता है.

    उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें यह देखकर खुशी हुई कि लंबी बातचीत के बाद भारत और EU के बीच FTA की घोषणा हो सकी. मर्केल ने कहा, “यूरोपियन यूनियन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से मुझे काफी खुशी है, क्योंकि इसमें मेरा भी हिस्सा था.” उन्होंने यह भी कहा, भारत में सच में बहुत क्षमता है और इसका भविष्य भी बहुत अच्छा है.

    हालांकि, अपने संबोधन के दौरान पूर्व चांसलर ने राजनीतिक मामलों पर ज्यादा कुछ नहीं कहा, लेकिन यह जरूर कहा, “मैं असल में दोनों देशों के बीच राजनीतिक स्तर पर जो हो रहा है, उसमें दखल नहीं देना चाहती.” उन्होंने कहा कि जब 2004 में मनमोहन सिंह ने पीएम का पद संभाला था, तो घरेलू स्तर पर भारत की प्रति व्यक्ति आय 624 डॉलर थी, लेकिन जब उन्होंने 2014 में ऑफिस छोड़ा, तो यह ढाई गुना बढ़कर 1,553 यूएस डॉलर हो गया. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि ये नंबर खुद बोलते हैं.

    Share:

  • एरोड्रम क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर कार में तोड़फोड़ करने वाले दो बदमाश पकड़ाए

    Fri Feb 27 , 2026
    इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते दिनों चाकूबाजी की घटना हुई थी, जिसमें पुलिस में कुछ बदमाशों को गिरफ़्तार किया था. इसी का बदला लेने के लिए बुधवार देर रात घर के बाहर खड़ी कार पर पत्थर से हमला कर तोड़फोड़ की गई थी. यह घटना CCTV कैमरे में क़ैद हो गई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved