img-fluid

मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम् – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

April 02, 2026


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम् (Manojvam Maruttulyvegam Jitendriya Budhimataam Senioram) ।


  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमान जी के जन्मोत्सव पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने प्रार्थना की कि महाबली की कृपा से उनके सभी भक्तों में साहस और सकारात्मकता का संचार हो। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “भगवान हनुमान जी भक्ति, शक्ति और अटूट समर्पण के अद्वितीय प्रतीक हैं। महाबली की कृपा से उनके सभी भक्तों में साहस और सकारात्मकता का संचार हो।”

    इस अवसर पर उन्होंने एक ‘संस्कृत सुभाषितम्’ भी शेयर किया। पीएम मोदी ने लिखा, “मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शिरसा नमामि॥” ‘संस्कृत सुभाषितम्’ में कहा गया है, “मैं श्रीराम के दूत हनुमानजी की शरण में शीश झुकाता हूं। वे मन के समान तीव्रगामी और वायु के समान वेगवान हैं। वे जितेंद्रिय, बुद्धिमानों में अग्रगण्य, पवनपुत्र और वानर सेना के नायक हैं।”

    एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने प्रयागराज के प्रसिद्ध लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर में दर्शन करते हुए एक तस्वीर भी शेयर की। उन्होंने लिखा, “सभी देशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की अनंत शुभकामनाएं। यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और स्फूर्ति लेकर आए। मेरी कामना है कि पवनपुत्र हनुमान जी सभी को बल, बुद्धि और विद्या का भरपूर आशीर्वाद दें, जिससे देश का सामर्थ्य और बढ़े। जय बजरंगबली।”

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व की सभी श्रद्धालुओं और देशवासियों को मंगलमय शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त, बल, बुद्धि, विद्या के दाता, संकटमोचन श्री हनुमान जी की कृपा सभी पर बनी रहे। सबके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो, सबका मंगल व कल्याण हो, यही प्रार्थना है।”

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हनुमान जी के जन्मोत्सव प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “बजरंग बली की कृपा आप सभी के जीवन में ज्ञान, भक्ति, अदम्य साहस, एकाग्रता, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का संचार करें, यही कामना है।”

    Share:

  • इस बार तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री दोनों की हार तय - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

    Thu Apr 2 , 2026
    कोलकाता । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री दोनों (Both Trinamool Congress and the Chief Minister) की इस बार हार तय (This time Defeat is Certain) । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved