मुंबई। 90 के दशक की बात है। यश चोपड़ा (Yash Chopra) एक रोमांटिक फिल्म बना रहे थे। उन्हें उस फिल्म के लिए दो एक्ट्रेसेस चाहिए थीं। उन्होंने माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को फिल्म के लिए साइन कर लिया था और वह दूसरी एक्ट्रेस की तलाश कर रहे थे। हालांकि, जैसे ही दूसरी एक्ट्रेसेस को ये पता चलता था कि फिल्म में माधुरी हैं वे फिल्म की स्क्रिप्ट सुनने से पहले ही फिल्म रिजेक्ट कर देती थीं। इस बात का खुलासा खुद करिश्मा कपूर ने किया था।
दरअसल, यश चोपड़ा को उस फिल्म में दोनों एक्ट्रेसेस के बीच डांस कॉम्पिटिशन दिखाना था और कोई भी एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ डांस कॉम्पिटिशन नहीं करना चाहती थीं इसलिए वे फिल्म करने से मना कर रही थीं।
फिल्म सिनेमाघरों में आई और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फिल्म का नाम ‘दिल तो पागल है’ है। इस फिल्म में माधुरी और करिश्मा के साथ अक्षय कुमार और शाहरुख खान भी थे। शाहरुख खान लीड रोल में थे और अक्षय कुमार का फिल्म में कैमियो था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved