मुंबई। कई बॉलीवुड एक्टर्स (Bollywood Actors) हैं जिन्होंने फिल्मों में अपनी भाभी और साली (Sister-in-law and Sister-in-law) के साथ काम किया है। कुछ की जोड़ी तो दर्शकों की फेवरेट जोड़ी थी और आज तक फैंस उन्हें पसंद करते हैं।
बॉलीवुड एक्टर्स
कई एक्टर्स हैं जिन्होंने फिल्मों में अपनी भाभी और साली के साथ फिल्मों में काम किया है। कुछ ने तो साथ में रोमांटिक मूवीज भी दी हैं। आइए बताते हैं उन पॉपुलर ऑनस्क्रीन जोड़ी के बारे में।
अनिल कपूर और श्रीदेवी
अनिल कपूर और श्रीदेवी की तो बेस्ट ऑनस्क्रीन जोड़ी थी। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। श्रीदेवी ने जब अनिल के भाई बोनी कपूर से शादी कर ली थी, इसके बाद भी दोनों ने साथ में काम किया है वो भी रोमांटिक मूवीज।
View this post on Instagram
अजय देवगन-रानी मुखर्जी
रानी और काजोल कजिन बहन हैं। काजोल के पति अजय देवगन ने फिल्म चोरी-चोरी और एल ओ सी कारगिल फिल्म में रानी के साथ काम किया है। रोमांटिक फिल्म भी की है। दोनों की रोमांटिक फिल्म भी है।
नीतू सिंह-रणधीर कपूर
नीतू सिंह ने कई फिल्मों में रणधीर कपूर के साथ काम किया है। यहां तक की उन्होंने डेब्यू रणधीर की फिल्म रिक्शावाला से किया था। दोनों ने साथ में 5 फिल्मों में काम किया है। वहीं बाद में नीतू ने रणधीर के भाई ऋषि कपूर से शादी की तो वह रणधीर की भाभी बन गईं।
रानी मुखर्जी-आदित्य चोपड़ा
रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा से शादी की है। हालांकि शादी से पहले रानी ने अपने देवर उदय चोपड़ा के साथ फिल्म मुझसे दोस्ती करोगे में काम किया था।
राजेश खन्ना-सिंपल
राजेश खन्ना ने अपनी पत्नी डिंपल कपाड़िया की छोटी बहन यानी अपनी साली को फिल्म अनिरोध से लॉन्च किया था।
नसीरुद्दीन-सुप्रिया
नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म मासूम में अपनी साली सुप्रिया पाठक के साथ काम किया था। इसके अलावा दोनों ने फिल्म बाजार और मिर्च मसाला में भी काम किया था। हालांकि जब दोनों ने पहली फिल्म में साथ में काम किया था तब नसीरुद्दीन की शादी नहीं हुई थी। लेकिन बाद में उन्होंने सुप्रिया की बहन रत्ना पाठक से शादी की।
राज कपूर और गीता बाली
राज कपूर और गीता बाली की जबरदस्त कैमिस्ट्री हमें फिल्म बावरे नैन में देखने को मिली थी। इस फिल्म से गीता बाली सक्सेसफुल हो गई थीं। वहीं इस फिल्म के बाद वह राज कपूर की भाभी बन गई थीं। उन्होंने राज के भाई शम्मी कपूर से शादी की थी।
मधुबाला-अशोक कुमार
मधुबाला ने अपने को-स्टार अशोक कुमार के भाई किशोर कुमार से शादी की थी। अशोक और भाभी मधुबाला की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था फिल्मों में।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved