खेल

आईसीसी विश्व कप 2023 के पहले हफ्ते में बने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

नई दिल्ली (New Delhi)। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) के पहले सप्ताह (first week itself) में ही कई रिकॉर्ड टूट (Many records were broken) गए हैं, फिर चाहें वह बल्लेबाजी के हों या गेंदबाजी के, कई खिलाड़ियों और टीमों ने इस टूर्नामेंट के पहले हफ्ते में नए मानक स्थापित किए हैं।

आईसीसी के अनुसार, टूर्नामेंट में अब तक टूटे कुछ प्रमुख रिकॉर्ड इस प्रकार हैं-

मिशेल स्टार्क ने विश्व कप में झटके सबसे तेज 50 विकेट
टूर्नामेंट के 2015 और 2019 संस्करणों में अग्रणी विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क वास्तव में विश्व कप के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं। उनके नाम 2019 से एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक विकेट (27) लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2015 टूर्नामेंट में भी 22 विकेट लिए थे। इस विश्व कप से पहले वह 49 विकेट पर थे और इस विश्व कप से पहले वह 49 विकेट पर थे और इस साल भारत के खिलाफ पहले मैच में 1 विकेट लेने के साथ ही वह 50 के आंकड़े पर पहुंच गए। उन्होंने यह उपलब्धि केवल 941 गेंदों में हासिल की और यहां तक पहुंचने वाले सबसे तेज गेंदबाज बन गए।


यहां दूसरे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मलिंगा हैं, जो 1,187 गेंदों में इस मुकाम तक पहुंचे। मैक्ग्रा, अकरम और मुरलीधरन जैसे महान खिलाड़ी इस सूची में स्टार्क से नीचे हैं।

-सबसे तेज क्रिकेट विश्व कप शतक: एडेन मार्कराम
कई खिलाड़ियों ने आयरलैंड के केविन ओ’ब्रायन के विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 50 गेंदों में बनाए शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश की थी, हालांकि उस रिकॉर्ड को तोड़ने में 12 साल लग गए और वह टूटा भी तो भारत में।
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एडेन मार्कराम ने दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ केवल 49 गेंदों में 14 चौकों और तीन छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। मार्कराम के अलावा क्विंटन डी कॉक और रासी वान डेर डुसेन ने भी शतक लगाया।
इस साल 13 एकदिवसीय मैचों में, मार्कराम ने 67.18 की औसत और 127 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 739 रन बनाए हैं। उन्होंने 13 पारियों में तीन शतक और तीन अर्द्धशतक बनाए हैं, जिसमें 175 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर: दक्षिण अफ्रीका (428/5)
श्रीलंका के खिलाफ दिल्ली में खेले गए मैच में मार्कराम, क्विंटन डी कॉक और रासी वान डेर डुसेन के शतक की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 428 रन का विशाल स्कोर बनाया। जो विश्व कप के इतिहास में अब तक का सर्वेश्रेष्ठ स्कोर है। दक्षिण अफ्रीका ने 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के 417 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

-विश्व कप का सबसे बड़ा सफल लक्ष्य: पाकिस्तान (345)
हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ 345 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने मोहम्मद रिज़वान (131*) और अब्दुल्ला शफीक (113) के शतकों की बदौलत 10 गेंदें शेष रहते छह विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ पाकिस्तान ने 2011 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ आयरलैंड के 328 रन के लक्ष्य को पीछे छोड़ दिया था, जिसमें केविन ओ’ब्रायन (113) का शतक शामिल था।

-विश्व कप में सर्वाधिक शतक (7) और सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय छक्के (556): रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 84 गेंदों में 131 रनों की शतकीय पारी खेली इस दौरान उन्होंने 5 छक्के लगाए, इसी के साथ उन्होंने ,कई रिकॉर्ड अपने नाम किये। इस शतक के साथ ही, उन्होंने विश्व कप में अपना सातवां शतक जड़कर हमवतन सचिन तेंदुलकर के छह क्रिकेट विश्व कप शतकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

तेंदुलकर की 44 पारियों की तुलना में, रोहित ने केवल 19 पारियों और तीन विश्व कप अभियानों में यह उपलब्धि हासिल की है।

रोहित ने दिल्ली में जो पांच छक्के लगाए, उससे उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 556 छक्के हो गए और उन्होंने इस श्रेणी में 553 छक्कों के साथ पिछले रिकॉर्ड धारक क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया।

रोहित ने तीनों प्रारूपों में लगभग 80 कम पारियों (472) में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज को पीछे छोड़ दिया।

रोहित ने 2019 विश्व कप में भी बेहतरीन बल्लेबाजी की, जहां उन्होंने नौ मैचों में पांच शतकों के साथ 648 रन बनाए थे।

-विश्व कप 2023 भारत में अन्य टूटे वनडे रिकॉर्ड इस प्रकार हैं

*ऑस्ट्रेलिया

-पुरुष विश्व कप में सबसे तेजी से 1000 रन तक पहुंचने वाले बल्लेबाज: रोहित शर्मा और डेविड वार्नर (19 पारी)
-आईसीसी पुरुष विश्व कप मैच में स्पिन गेंदबाजों द्वारा लिए गए संयुक्त सर्वाधिक विकेट: ऑस्ट्रेलिया (6) बनाम भारत, मैच 5।
-भारत के शीर्ष चार में से तीन शून्य पर आउट हो गए, यह भारत के लिए वनडे में पहली बार हुआ
*बांग्लादेश
– टूर्नामेंट में किसी भी बाएं हाथ के स्पिनर द्वारा सर्वाधिक पुरुष विश्व कप विकेट: शाकिब अल हसन (38 विकेट)

*इंग्लैंड

– वनडे इतिहास में पहली बार जब सभी 11 बल्लेबाजों ने दोहरे अंक का स्कोर दर्ज किया: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, मैच 1
– पुरुष विश्व कप में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन (917 रन): जो रूट
– वनडे इतिहास में सबसे तेज छह शतक लगाने वाले बल्लेबाज: डेविड मलान (23 पारी)
*भारत
– सफल वनडे रन चेज में अब तक सर्वाधिक रन: विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा।

– पुरुष विश्वकप में भारत के बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज शतक: रोहित शर्मा (63 गेंद)

– पुरुष विश्वकप में लक्ष्य का पीछा करते हुए सर्वाधिक शतक: रोहित शर्मा (3)

*पाकिस्तान

– संयुक्त रूप से सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी: इमाम-उल-हक (67 पारी)
*दक्षिण अफ्रीका
– पहली बार पुरुष विश्वकप में एक ही पारी में तीन बल्लेबाजों ने शतक बनाए हैं: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, मैच 4।
– एक मैच में बनाए गए सर्वाधिक रन: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका: 754
*श्रीलंका
– एक मैच में बनाए गए सर्वाधिक रन: दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका: 754

– विश्व कप में श्रीलंका का सबसे तेज शतक (65 गेंद): कुसल मेंडिस।

Share:

Next Post

विश्व कप में न्यूजीलैंड की लगातार तीसरी जीत, बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया

Sat Oct 14 , 2023
चेन्नई (Chennai)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand cricket team) ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (ICC Cricket World Cup) में शुक्रवार को बांग्लादेश (Bangladesh) को आठ विकेट से हरा (Beat eight wickets) दिया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करत हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 245 […]