img-fluid

राजनाथ सिंह, योगी, मायावती, अखिलेश सहित कई नेताओं ने कल्याण सिंह के निधन पर दी श्रद्धांजलि

August 22, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री (former Chief Minister of Uttar Pradesh) और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल (former Governor of Rajasthan) कल्याण सिंह (Kalyan Singh) के निधन पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा अध्यक्ष मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्यमंत्री सहित तमाम नेताओं ने विनम्र श्रद्धांजलि दिया।

लखनऊ के सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह जी के निधन से मैंने अपना बड़ा भाई और साथी खोया है। उनके निधन से आई रिक्तता की भरपाई लगभग असंभव है। ईश्वर उनके शोक संतप्त परिवार को दुख की इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि जनसंघ के समय से ही उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने और समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत की थी। श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन में भी उनकी महती भूमिका के लिए उन्हें यह देश हमेशा याद रखेगा। उनका निधन भारतीय राजनीति के लिए बड़ी क्षति है और मेरे लिए तो यह बहुत ही पीड़ादायक क्षण है।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि भाजपा के कद्दावर नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल रहे श्री कल्याण सिंह के निधन की खबर अति दुखद है। उनके परिवार व समर्थकों आदि के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।कुदरत उन सभी को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य आदरणीय कल्याण सिंह जी आज हमारे बीच नहीं रहे। भारतीय राजनीति में सुचिता, पारदर्शिता व जन सेवा के पर्याय अप्रतिम संगठन करता एवं लोकप्रिय जननेता आदरणीय कल्याण सिंह जी का देहावसान संपूर्ण राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्हें कोटि-कोटि श्रद्धांजलि है।

उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पूर्ण आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और शोक संतप्त परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह जी का निधन हृदय विदारक है। दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दे भगवान।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री मौर्य ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह एक ऊर्जावान जनसेवक थे। उनके निधन से देश व प्रदेश को बहुत बड़ी राजनीतिक क्षति हुई है, जिसकी पूर्ति करना बहुत मुश्किल है। उनकी निर्णय क्षमता ,उनका कुशल नेतृत्व देश हमेशा याद रखेगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाई। वह आदर्शवादी व राष्ट्रवादी राजनीतिज्ञ थे। वह एक अच्छे वक्ता व कुशल प्रशासक थे। वह जीवन पर्यन्त गरीबों, दलितों, शोषितों की सेवा में लगे रहे। शोक संतप्त परिजनों व शुभचिंतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि अपनी विशिष्ट कार्यशैली से उत्तर प्रदेश की राजनीति पर अमिट प्रभाव डालने वाले मृदुभाषी राजनेता और हमारे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह जी का निधन दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें।

उत्तर प्रदेश की राजनीति में कद्दावर नेता के रूप में रहे कल्याण सिंह के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, बसपा, सपा और अन्य राजनीतिक दलों के राजनेताओं सहित प्रदेश के मंत्रिमंडल के मंत्रियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • बुझो तो जाने — आज की पहेली

    Sun Aug 22 , 2021
    22 अगस्त 2021 1. सात छेद उसके तन पर उसकी धुन में खो जाते सब, लेकिन वह है बड़ी सुरीली, मीठी लगती उसकी बोली। उत्तर……बांसुरी 2. 3 अक्षर से है बन जाती, बहुत दूर तक है आती। हर किसी की प्यास बुझाती, उससे होती है खेती। उत्तर…..नहर 3. सूने पेड़ों पर रहता है, रात में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved