
इंदौर। फूटी कोठी चौराहे पर बनाए जा रहे फ्लायओवर के लिए फिर कल दर्जनों पड़े काटे गए। वहां चंदन नगर की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर कई पेड़ के हिस्से निर्माण कार्य के साथ-साथ बनने वाली लेन में बाधक थे। आईडीए द्वारा फूटी कोठी पर पिछले कई महीनों से फ्लायओवर का निर्माण किया जा रहा है और इसके लिए पूर्व में भी नगर निगम और प्राधिकरण की टीमों ने चिन्हित किए गए आसपास के पेड़ों को बड़ी संख्या में काटा था। कल फ्लायओवर की पहली गर्डर लांच की गई थी और जून तक फ्लायओवर का सारा काम पूरा करने की तैयारी है।
इसी के चलते आसपास की सारी बाधाएं हटाकर काम तेजी से पूरा किया जा रहा है और कल भी निगम की टीम ने फूटी कोठी से चंदन नगर की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर कई जगह दर्जनों पेड़ काटे। अधिकारियों का कहना है कि वहां चल रहे निर्माण कार्यों के चलते विभिन्न बाधाओं के चलते पेड़ों को काटा गया है। इससे पहले भी करीब 60 से ज्यादा पेड़ वहां काटे जा चुके हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved