
नई दिल्ली। धुरंधर 2’(Dhurandhar 2) देख ली? अब घर पर बैठकर कुछ अलग और हटकर देखना चाहते हैं? बढ़िया! आपके लिए 20 मार्च(March 20th)के दिन ओटीटी (?OTT platforms)पर कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं। चलिए हम आपको इन फिल्मों और सीरीज के बारे में बताते हैं। इनके बारे में पढ़िए, फिर अपने टेस्ट के हिसाब से फिल्म या सीरीज चुनिए और अपने वीकेंड का मजा दोगुना कर दीजिए।
बॉर्डर 2
सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक दी है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 329.42 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 450.18 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
चिरैया
जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुई ‘चिरैया’ एक ऐसी फिल्म है जो सीधे दिल को छूती है। ये कहानी किसी बड़े एक्शन या धमाके की नहीं, बल्कि हमारे समाज की उन चिरैयों (बेटियों) की है जो पिंजरे को तोड़कर उड़ने का सपना देखती हैं। इस फिल्म में दिव्या दत्ता ने लीड रोल प्ले किया है।
वलवारा
‘वलवारा’ एक ऐसी फिल्म है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देती है कि सुख और सुविधाओं से दूर, भारत के गांवों में आज भी जीवन कितना संघर्षपूर्ण हो सकता है। आप इस फिल्म को Sun NXT या ओटीटी प्ले प्रीमियम पर देख सकते हैं।
सीथा पयनम
‘सीथा पयनम’ सिर्फ एक रोमांटिक फिल्म नहीं है, बल्कि यह जीवन के प्रति हमारे नजरिए को बदलने वाली फिल्म है। यह सिखाती है कि कभी-कभी किसी काम में देरी होना भी हमारे लिए वरदान साबित हो सकता है। आप इस फिल्म को Sun NXT या ओटीटी प्ले प्रीमियम पर देख सकते हैं।
पीकी ब्लाइंडर्स: द इम्मोर्टल मैन
स्टीवन नाइट की इस मास्टरपीस फिल्म में दिखाया जाता है कि थॉमस शेल्बी (सिलियन मर्फी) अब गैंगस्टर नहीं रहा, बल्कि एक ऐसा इंसान बन गया है जो शांति की तलाश में रिटायर हो चुका है। लेकिन 1940 का दौर और वर्ल्ड वॉर 2 की आग उसे चैन से बैठने नहीं देती। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
कासरगोड एम्बेसी
‘कासरगोड एम्बेसी’ साउथ की क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इसके जी5 पर सात एपिसोड रिलीज हुए हैं। यह सीरीज 2000 के दशक के आखिर में केरल के उत्तरी जिलों में सक्रिय एक विशाल नकली पासपोर्ट रैकेट की खतरनाक और काली दुनिया को उजागर करती है।
जटाधारा
‘जटाधारा’ एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। जी5 की इस फिल्म में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा हैं। यह फिल्म एक धन के राक्षस की कहानी बताती है। इसके साथ ही, आस्था और तर्क के बीच के टकराव को दर्शाती है।
डेडलोक सीजन 2
‘डेडलोक सीजन 2’ अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। इसके कुल 6 एपिसोड्स हैं। हर हफ्ता नया एपिसोड आएगा। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इसका आखिरी एपिसोड 17 अप्रैल के दिन रिलीज हाेगा। बता दें, इस बार मामला तस्मानिया की ठंड से निकलकर ऑस्ट्रेलिया के तपते हुए नॉर्दर्न टेरिटरी पहुंच गया है।
डेड ऑफ विंटर
‘डेड ऑफ विंटर’ साल की सबसे चर्चित हॉरर/थ्रिलर फिल्मों में से एक है। फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बर्फीले तूफान के दौरान एक दूरदराज के इलाके में फंस जाते हैं। इस दौरान उन्हें सिर्फ ठंड से ही नहीं लड़ना है, बल्कि अंधेरे में छिपे किसी अनजान खतरे से भी बचना पड़ता है। आप इस फिल्म को लायंसगेट प्ले पर देख सकते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved