img-fluid

मार्क वुड की सबसे खतरनाक गेंदबाजी, 18 साल में सबसे तेज रफ्तार से ओवर डालने का रिकॉर्ड बनाया

July 20, 2024

नई दिल्‍ली (New Delhi)। इंग्लैंड (England)के तेज गेंदबाज मार्क वुड(Bowler Mark Wood) ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज (West Indies)के खिलाफ काफी खतरनाक गेंदबाजी (Dangerous bowling)की। उनकी बाउंसर से वेस्टइंडीज के तगड़े बल्लेबाज भी झूकने को मजबूर हो गए। एलेक एथनेज के हेलमेट पर भी एक तेज रफ्तार वाली गेंद लगी थी, हालांकि उन्हें ज्यादा मुश्किल नहीं हुई और फिर खेलने के लिए वह तैयार हो गए थे। मार्क वुड ने शुक्रवार को 2006 से घरेलू मैदान पर किसी इंग्लिश गेंदबाज द्वारा सबसे तेज ओवर फेंका। रफ्तार के मामले में वह सबसे आगे निकल गए।

दूसरे ओवर में भी उन्होंने 150 से ऊपर की स्पीड से गेंदबाजी की

दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन के पहले सत्र में वुड ने तेज रफ्तार से गेंदबाजी की। उन्होंने 151 किमी/घंटा की स्पीड से शुरुआत की और धीरे-धीरे अपनी स्पीड बढ़ाते हुए नजर आए। उन्होंने 155, 153, 148, 155 और 153 किमी/घंटा की स्पीड में अपने पहले ओवर में गेंदबाजी की। विजडन के अनुसार, यह ओवर 2006 से डेटा रिकॉर्ड किए जाने के बाद से घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के किसी गेंदबाज द्वारा फेंका गया सबसे तेज ओवर था। दूसरे ओवर में भी उन्होंने 150 से ऊपर की स्पीड से गेंदबाजी की।

ओवर की पांचवीं गेंद 156 किमी/घंटा की स्पीड

लेकिन तीसरे ओवर में मार्क वुड ने अपनी रफ्तार को और बढ़ा दिया। उनके ओवर की पांचवीं गेंद 156 किमी/घंटा की स्पीड से गई, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। वुड ने 95 मील प्रति घंटे की औसत गति से ओवर समाप्त किया और अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया जो उन्होंने दो ओवर पहले बनाया था। मार्क वुड के तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद का सामना मिकाएल लुईस ने किया। वह पहले शॉट खेलना चाहते थे लेकिन गेंद की रफ्तार देख उनका मन बदल गया और वह फिर गेंद की लाइन से बचते हुए नजर आए।

Share:

  • पाकिस्तान : सेना के खिलाफ पश्तूनों ने किया विद्रोह, सुरक्षाबलों की फायरिंग में 7 की मौत

    Sat Jul 20 , 2024
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) में सेना (army) के खिलाफ अब पश्तूनों (Pashtuns) ने विद्रोह कर दिया है। शुक्रवार को हजारों की संख्या में पश्तूनों ने अफगान सीमा पर पाकिस्तानी सेना के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने पाक सेना के मिलिट्री ऑपरेशन (Military Operations) का विरोध किया। इस दौरान पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved