
नई दिल्ली। बुधवार को शेयर बाजार सुस्ती के साथ शुरू हुआ और दिन भर के कारोबार के बाद लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 329 अंक टूटकर 58 हजार के स्तर के नीचे आकर 57,788 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई के निफ्टी सूचकांक में भी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 103 अंक फिसलकर 17,221 के स्तर पर बंद हुआ।
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां हरे निशान पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी ने लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत की थी। सेंसेक्स 4.91 अंक या 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 58,122 के स्तर पर और निफ्टी सूचकांक 1.25 अंक या 0.01 फीसदी टूटकर 17,323.65 के स्तर पर खुला था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved