img-fluid

बजट इफेक्टः शेयर बाजार में बूम, 2314 अंक ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स

February 01, 2021

नई दिल्ली। सोमवार को संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना तीसरा और मोदी कार्यकाल का 9वां बजट पेश किया। निर्मला का यह बजट बाजार को खूब पसंद आया। शेयर बाजार 2314.84 अंकों की बढ़त के साथ 48,600.61 पर बंद हुआ।


सोमवार को पहले कारोबारी हफ्ते और बजट के दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 2314.84 अंकों की बढ़त के साथ 48,600.61 पर बंद हुआ। निफ्टी इंडेक्स भी 693 अंकों की बढ़त के साथ 14,328.00 पर बंद हुआ है। बजट के दिन इतनी बड़ी बढ़त पिछली बार 1997 में देखने को मिली थी, जब इंडेक्स 6% की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

बीएसई पर 3,129 शेयरों में कारोबार हुआ। 1,947 शेयरों में तेजी और 981 में गिरावट रही। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 192.62 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो शुक्रवार को 186.13 लाख करोड़ रुपए था।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बाजार लगातार 6 सत्रों में गिरावट के साथ बंद हो रहा था।

Share:

  • भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट में आएंगे दर्शक, लेकिन...

    Mon Feb 1 , 2021
    नई दिल्ली। भारत इंग्लैंड की बीच 5 फरवरी को पहले टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट भी यहीं होने वाला है। पहले तमिलानडु क्रिकेट एसोसिएशन ने साफ किया था कि वो दर्शकों की एंट्री मैदान पर नहीं करने वाले हैं लेकिन अब दूसरे टेस्ट में दर्शकों को बुलाने की अनुमति दी गई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved