
मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई के साथ खुला। पहली बार सेंसेक्स 55 हजार के पार पहुंचा है। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 55103.44 पर पहुंचा। वहीं निफ्टी 16,387.50 के रिकॉर्ड स्तर के साथ शुरू हुआ। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स ने 54,874.10 और निफ्टी ने 16,375.50 का रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। सेंसेक्स 318 अंक चढ़कर 54,843.98 पर और निफ्टी 82 अंक चढ़कर 16,364.40 पर बंद हुआ था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved