img-fluid

इंदौर में दिव्यांग जोड़ों का विवाह, विवाह सूत्र में बंधे 31 जोड़े, ऐसे लिए फेरे

November 24, 2024

इंदौर। इंदौर में रविवार को 31 दिव्यांग जोड़े विवाह सूत्र में बंधे। सामूहिक विवाह में बिहार, राजस्थान के अलावा इंदौर संभाग के जिलों से भी जोड़े आए थे। लक्ष्मीनारायण सेवा संस्थान ने यह विवाह समारोह आयोजित कराया था। समारोह में चार हजार से ज्यादा मेहमानों को भोजन भी कराया गया। संस्था ने विवाह से पहले मेंहदी, महिला संगीत व हल्दी की रस्में भी कराई। बीते 12 सालों में सात सौ जोड़ों का विवाह संस्था करा चुकी है।

रविवार को कुछ दिव्यांग जोड़ों को उनके परिजनों ने गोद में उठाया और अग्नि वेदी के सात फेरे लगवाए, तो कुछ दिव्यांगों ने शहनाई की मधुर धून के बीच ट्रायसिकल पर बैठकर भी फेरे लिए। विवाह के लिए दुल्हनों के मेकअप की व्यवस्था भी संस्था ने कराई थी।

आयोजकों ने बताया कि सर्वधर्म विवाह का उद्देश्य यही है कि गरीब परिवार अपने बच्चों की विवाह कर्ज लिए बगैर कर सके। जिन बेटियों के माता-पिता नहीं है। उनका विवाह भी संपन्न हुआ। समारोह में दानदाताअेां ने पलंग, मंगलसूत्र, अलमारी, सिलाई मशीन,पायजेप व अन्य सामग्री भी दी गई।

Share:

  • MP: मातम में बदलीं बारात की खुशियां, दो सगे भाइयों की डूबने से मौत

    Sun Nov 24 , 2024
    सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के केसली कस्बे में एक दर्दनाक हादसे में सुनार नदी में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। मृतक अल्ताब (16) और तय्यब (22), बीना इटावा के रहने वाले थे और केसली में एक रिश्तेदार की शादी में आए थे। सागर जिले के केसली कस्बे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved