जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) में मल्टीनेशनल कंपनी में बड़ी पोस्ट पर काम करने वाली 37 वर्षीय युवती के साथ रेप (Rape) का मामला सामने आया है। यहां घरों में पूजा पाठ और अनुष्ठान करने वाले आरोपी (Married Priest) ने खुद को अविवाहित बताकर युवती से पहले दोस्ती की फिर प्यार का इजहार किया और विवाह का झांसा देकर उसे हवस का शिकार बना डाला।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने कई बार शादी का झांसा देते हुए महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई और 7 महीने बाद एक नवजात को जन्म दिया। लगातार शादी के वादे करने के बाद आरोपी के शादी करने से मुकर जाने पर महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगा दी है।
पीड़िता ने बताया की वर्क फॉर्म होम करते समय विष्णुकांत शुक्ला ने खुद को अविवाहित बताकर शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया। जल्द ही शादी की बात कहते हुए आरोपी विष्णु कांत शुक्ला ने कई बार युवती से दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई और 7 महीने पूर्व एक नवजात को जन्म दिया। उसके शादीशुदा होने का खुलासा तब हुआ जब वह बार-बार युवती के साथ विवाह की बात टालता रहा। युवती ने जब पता करना शुरू किया तो पता चला का कि विष्णुकांत पहले से शादीशुदा है।
डीएसपी आकांक्षा उपाध्याय ने बताया की पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विष्णुकांत शुक्ला के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।

©2026 Agnibaan , All Rights Reserved