
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की प्रीमियम श्रृंखला की नेक्सा कार ने अपने परिचालन के पांच साल पूरे कर लिए हैं। कंपनी ने नेक्सा बिक्री नेटवर्क की शुरुआत 2015 में की थी । इस दौरान उसने 11 लाख से अधिक इकाइयों की बिक्री की है।
मारुति सुजुकी के कार्यकारी निदेशक विपणन एवं बिक्री शशांक श्रीवास्तव ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि देश भर के 200 से अधिक शहरों में 370 शो रूम के साथ मात्रा के हिसाब से नेक्सा तीसरा सबसे बड़ा खुदरा वाहन ब्रांड है। नेक्सा नेटवर्क के जरिये कंपनी इग्निस, बलेनो, सियाज, एस-क्रॉस और एक्सएल-6 मॉडलों की बिक्री करती है।
शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि नेक्सा ब्रांड देश में किसी वाहन कंपनी की पहल है। इसने ग्राहकों को एक नए प्रकार का बेहतर अनुभव दिया है। उन्होंने कहा कि इस ब्रांड ने पांच साल में 11 लाख उपभोक्ताओं को सेवाएं दी है। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved