img-fluid

दिल्ली के साध नगर में इमारत में लगी भीषण आग, छह लोगों की हुई मौत, तीन घायल

March 18, 2026

 नई दिल्ली. दिल्ली (Delhi) के दक्षिण-पश्चिमी जिले के पालम इलाके के साध नगर (Sadh Nagar) में एक इमारत में भीषण आग लगने (Massive Fire Breaks Out ) की घटना सामने आई है। आग की इस घटना में 9 लोग फंस गए। जिनमें से छह लोगों की मौत हो गई है और तीन घायल हैं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने का काम जारी है।


  • जानकारी के मुताबिक, आग लगने की इस घटना की शुरुआत सुबह हुई, जब ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी। आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। आग तेजी से फैली और इमारत के अंदर धुएं का गुबार छा गया। इस कारण अंदर रह रहे लोग बाहर नहीं निकल पाए और मदद के लिए पुकारने लगे। कुछ लोगों ने कूद गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

    छह लोगों की हुई मौत
    दमकल विभाग के अनुसार सुबह करीब 7 बजे पालम मेट्रो स्टेशन के पास गली नंबर-2 स्थित एक बिल्डिंग के घर में आग लगने की कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही तुरंत 30 दमकल की गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। कुल 7 घायल (जिनमें 3 बच्चे शामिल हैं) को दमकलकर्मियों द्वारा बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया। दो व्यक्ति आग लगने के शुरुआती चरण में इमारत से कूद गए थे और उन्हें भी अस्पताल ले जाया गया। जिनमें से छह लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

     

    Share:

  • रिपोर्ट में खुलासा: छपरा में जहरीली शराब से हुईं थीं 5 मौतें; मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार

    Wed Mar 18 , 2026
    पटना। बिहार के छपरा (Chapra of Bihar) में होली के बाद हुई संदिग्ध मौतों (Suspicious deaths) के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पुष्टि हुई है कि पांच लोगों की मौत जहरीली शराब (Poisonous liquor) पीने से हुई थी। इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved