
इंदौर। मंदिर (Temple) में रात को असामाजिक तत्व ने जमकर तोडफ़ोड़ कर दी, जिसके बाद वहां रहवासी जमा हुए और आक्रोश जताया। आक्रोश को देखते हुए वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
जूनी इंदौर ( Juni Indore) थाना क्षेत्र के बापू नगर (Bapu Nagar) में भैरव बाबा (Bhairav Baba) और शीतलामाता (Sheetalamata) का मंदिर है। सुबह रहवासियों की नींद खुली तो मंदिर का गेट टूटा मिला। बाहर का सीढ़ी भी तोड़ दी गई थी। भारी मात्रा में जमा हुए रहवासी जूनी इंदौर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना बताई। रहवासियों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने वहां भारी पुलिस बल लगाया। रहवासी गणपत यादव का कहना है कि जूनी इंदौर ब्रिज के नीचे असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। वे यहां कई वारदातें भी कर चुके हैं। संभवत: मंदिर में तोडफ़ोड़ करने वाले वही हैं। इसके बाद पुलिस ने वहां नशा करने वाले बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved