img-fluid

मौलाना जर्जिस का हिंदू धर्म पर विवादित बयान, कहा- भगवान श्रीकृष्ण पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज

July 16, 2026

डेस्क। यूपी के मौलाना जर्जिस ने हिंदू धर्म को लेकर भड़काऊ बयान दिया है। दरअसल, मौलाना जर्जिस ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण 5 वक्त की नमाज पढ़ते थे। मौलाना ने अपने कुतर्क के लिए श्रीमद्भगवद्गीता का सहारा लिया और उसके श्लोक की गलत व्याख्या की। झारखंड में तकरीर करने पहुंचे मौलाना जर्जिस ने हिंदुओं की पूजा के तरीके पर भी सवाल उठाया। साथ ही, मौलाना ने सीएम योगी पर भी अटैक किया और कहा कि अगर वे हिंदू ग्रंथ पढ़ेंगे तो इस्लाम से मोहब्बत करने लगेंगे। मौलाना जर्जिस का ये वीडियो बीते 23 जून की तकरीर का बताया जा रहा है।

मौलाना जर्जिस ने कहा था, ”हमारे भाई अगर बुरा ना मानें, तो कृष्ण जी भी पांचों वक्त की नमाज पढ़ा करते थे। यकीन ना आए, तो श्रीमद्भगवद्गीता के छठा अध्याय का दसवां मंत्र देख लीजिए। ‘योगी युञ्जीत सततमात्मानं रहसि स्थितः। एकाकी यतचित्तात्मा निराशीरपरिग्रहः’, जिसमें कृष्ण जी अर्जुन से कह रहे हैं कि ऐ अर्जुन, ईश्वर की जब पूजा करो, तो पूरे शरीर का योग करो।”

मौलाना जर्जिस ने आगे कहा कि योगी यूपी वाला नहीं। ‘योगी युञ्जीत सततमात्मानं…’ यानी पूरे शरीर का योग करो। यानी पूजा सिर्फ खड़े होकर नहीं, पूरे शरीर के साथ होनी चाहिए। और पूरे शरीर का योग होना चाहिए। आज हिंदू धर्म में चले जाइए, सिर्फ ऐसे हाथ उठाएंगे, ‘ओम नमः शिवाय’, बस हो गई पूजा। ये हिंदू-मुस्लिम, अगर ये अपनी किताबें पढ़ लें, जो योगी बड़े भक्त बनते हैं राम के, अगर अपनी किताबें पढ़ लें, तो यकीन मानिए इस्लाम से मोहब्बत करने लगेंगे।


  • मौलाना जर्जिस ने ये भी कहा, ”इस्लाम, ये सिर्फ मुसलमानों का धर्म नहीं, ये उनका भी धर्म है। इसी दीन और इसी धर्म को रामचंद्र जी ने भी पेश किया है, कृष्ण जी ने भी पेश किया है। ये सिर्फ मुसलमानों का नहीं है।”

    मौलाना के भड़काऊ बयान पर हिंदू धर्मांचार्य की भी तीखी प्रतिक्रिया आई है। अयोध्या के महंत विष्णु दास ने मौलाना जर्जिस का जीभ काटकर लाने वालों को 10 लाख रुपये इनाम देने का ऐलान किया है। जर्जिस से पहले मौलाना अरशद मदनी ने अयोध्या को लेकर विवादित बयान दिया था। मदनी ने कहा था कि आज अयोध्या कोई नहीं आता जाता, कोर्ट ने आस्था की बुनियाद पर फैसला दिया था।

    मौलाना जर्जिस पर FIR दर्ज कराने के लिए हिंदू संगठन लखनऊ में हजरतगंज थाने पहुंचे और अखिलेश यादव से अपील की अब तो मुंह खोलिए, मौलाना जर्जिस आपके देवता के बारे में गलत बात कर रहा है। हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी कहा कि हम FIR पंजीकृत करने आए हैं, आप भी हमारा साथ दो। कभी रामचरितमानस जलाई जाती है, तो कभी भगवान राम और श्रीकृष्ण के लिए उलटा बोला जाता है। ये बर्दाश्त नहीं है। हिंदू महासभा ने योगी जी से अपील भी की कि न्याय करें और इस बार बुलडोजर का मुंह इटावा की तरफ मोड़ दीजिए और मौलाना जर्जिस का इलाज कर दीजिए।

    वहीं, जमात-ए-इस्लामी हिंद के उपाध्यक्ष मलिक मोहतसिम ने कहा कि इस तरह के बयान सार्वजनिक जगहों पर नहीं दिए जाने चाहिए। अगर कोई मुस्लिम स्कॉलर हैं भी और उन्हें किसी चीज के बारे में जानकारी है तो वो अपने लोगों से इस बारे में बात कर सकते हैं। सार्वजनिक जगह पर इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए। मुसलमानों के लिए जरूरी है कि वे अपने धर्म पर चलें। इसी तरह, हिंदू और दूसरे धर्म के लोगों के लिए जरूरी है कि वे अपने धर्म पर चलें।

    Share:

  • डेढ़ करोड़ की लागत से बनेगा एक और पब्लिक पार्क

    Thu Jul 16 , 2026
    2 हेक्टेयर जमीन पर होगा निर्माण, बाउंड्रीवाल हो रही खड़ी उज्जैन। शहरवासियों के लिए शिप्रा विहार क्षेत्र में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक पार्क का निर्माण कराया जाएगा। यह शहर में यूडीए का दूसरा बड़ा पब्लिक पार्क होगा। पार्क को बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved