img-fluid

मॉरीशस के PM ने प्रधानमंत्री मोदी से हुई बातचीत को सराहा, AI शिखर सम्मेलन में सहयोग पर की चर्चा

February 10, 2026

नई दिल्ली. मॉरीशस (Mauritius) के प्रधानमंत्री (PM) नवीन रामगुलाम (Naveen Ramgulam) ने पीएम मोदी (PM Modi) के साथ हुई रचनात्मक बातचीत की सराहना की और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले सप्ताह भारत (India) में होने वाले एआई इम्पैक्ट समिट में भारत-मॉरीशस सहयोग ओर मजबूत होगा। डॉ. नवीन रामगुलाम ने भारत के साथ विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने की भी पुष्टि की।

एआई इम्पैक्ट समिट में सहयोग पर हुई बात
सोमवार को मॉरीशस के पीएम नवीन रामगुलाम ने पीएम मोदी को फोन किया। इस बातचीत में दोनों नेताओं के बीच दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग पर चर्चा हुई।


  • सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में डॉ. नवीन रामगुलाम ने लिखा, ‘इस रचनात्मक आदान-प्रदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद। मॉरीशस और भारत विकास, नवाचार और उभरती प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। मैं अगले सप्ताह भारत में आयोजित होने वाले एआई इम्पैक्ट समिट में इस सहयोग को और अधिक गहरा करने के लिए उत्सुक हूं।’

    भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मॉरीशस के पीएम के साथ फोन पर हुई बातचीत को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

    इस पोस्ट में उन्होंने लिखा ‘अपने दोस्त, प्रधानमंत्री डॉ. नवीन रामगुलाम से फोन पर बात करके मुझे बहुत खुशी हुई। हमने दोनों देशों के बीच सहयोग की समीक्षा की। हमने दोनों देशों को जोड़ने वाले विशेष, ऐतिहासिक और जन-केंद्रित संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। भारत और मॉरीशस हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे। मैं अगले सप्ताह भारत में होने वाले एआई इम्पैक्ट समिट में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं।’

    Share:

  • Russia से कच्चे तेल के आयात में कटौती... विदेश सचिव बोले- भारत किसी एक देश पर निर्भर नहीं

    Tue Feb 10 , 2026
    नई दिल्ली। भारत (India) द्वारा रूस (Russia) से कच्चे तेल के आयात में कटौती (Reduction Imports Crude Oil) की खबरों के बीच विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने साफ किया है कि देश की ऊर्जा नीति और इससे जुड़े सभी फैसले राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर ही लिए जाते रहेंगे। विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा आयोजित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved