img-fluid

राजधानी में सुबह से गिर रहा मावठा

December 13, 2022

भोपाल। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन मैंडूस ने मध्यप्रदेश में सीजन का पहला मावठा गिराया। आज सुबह भोपाल में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई। रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, जबलपुर में भी मावठा गिरा। मौसम विभाग की मानें तो आज 7 संभागों बुरहानपुर, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में 48 घंटे तक इसी तरह मौसम बना रहेगा। इसके बाद मौसम बदलेगा। अभी बादल होने के कारण ज्यादा ठंड नहीं है, लेकिन बादल छंटते ही दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। इससे 15 दिसंबर से अच्छी ठंड की शुरुआत हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन के दौरान मध्यप्रदेश में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। 19 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।


अरब सागर में एक सिस्टम बन रहा
13 दिसंबर को दक्षिण पूर्व अरब सागर, उत्तरी केरल और दक्षिण तटीय कर्नाटक पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना। अगले दिन यह गतिविधि और बढ़ सकती है। और 14 दिसंबर को पूर्व मध्य और आसपास के दक्षिण पूर्व अरब सागर पर पश्चिम की ओर बढ़ सकती है। अगले दिन कम दबाव अरब सागर के मध्य भागों पर और अधिक खींचेगा। इससे 13 दिसंबर के आसपास दक्षिण अंडमान सागर में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने की संभावना है।

दिन का पारा 5 डिग्री तक लुढ़का
बादल और बारिश होने से मध्यप्रदेश में सोमवार को दिन का पारा कहीं-कहीं 5 डिग्री तक लुढ़क गया। इससे अभी तक 30 या उससे ऊपर चला गया अधिकतम तापमान एकदम से सभी संभागों में 30 या उससे भी नीचे 26 तक आ गया। सबसे ज्यादा तापमान मंडला में 5 डिग्री सेल्सियस, छिंदवाड़ा में 4 डिग्री सेल्सियस, दमोह में साढ़े 3 डिग्री और उमरिया में साढ़े 4 डिग्री सेल्सियस गिरे। बारिश के कारण भोपाल, पचमढ़ी, नर्मदापुरम, बैतूल, खरगोन, जबलपुर, सिवनी में भी डेढ़ डिग्री से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

Share:

  • अनेकता में एकता का वैभवशाली स्वरूप दुनिया के किसी और कोने में नहीं

    Tue Dec 13 , 2022
    राज्यपाल ने आईवरी कोस्ट देश से आए प्रतिनिधि-मंडल का किया स्वागत भोपाल। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि हमारा देश संस्कृति रूपी फूलों का ऐसा गुलदस्ता है जो रूप-रंग, आकार-प्रकार की भिन्नताओं के साथ एक राष्ट्र भी है। राज्यपाल पटेल ने कहा कि विदेश मंत्रालय के माध्यम से आई.टी.ई.सी. कार्यक्रम में भारत दौरे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved