
लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने बलिया की घटना की भर्त्सना करते हुये शुक्रवार को कहा कि योगी सरकार को कानून व्यवस्था की बदतर हालत में सुधारने पर ध्यान देना चाहिये।
सुश्री मायावती ने ट्वीट किया “ यूपी में बलिया की हुई घटना अति-चिन्ताजनक तथा अभी भी महिलाओं व बच्चियों पर आयेदिन हो रहे उत्पीड़न आदि से यह स्पष्ट हो जाता है कि यहाँ कानून-व्यवस्था काफी दम तोड़ चुकी है। सरकार इस ओर ध्यान दे तो यह बेहतर होगा। बीएसपी की यह सलाह।”
यू.पी. में बलिया की हुई घटना अति-चिन्ताजनक तथा अभी भी महिलाओं व बच्चियों पर आयेदिन हो रहे उत्पीड़न आदि से यह स्पष्ट हो जाता है कि यहाँ कानून-व्यवस्था काफी दम तोड़ चुकी है। सरकार इस ओर ध्यान दे तो यह बेेहतर होगा। बी.एस.पी. की यह सलाह।
— Mayawati (@Mayawati) October 16, 2020
गौरतलब है कि गुरूवार को बलिया में पुलिस की मौजूदगी में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सिलसिले में पुलिस प्रशासन के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved