
उज्जैन। नवनिर्वाचित महापौर मुकेश टटवाल ने कहा है कि कार्य ग्रहण करने के बाद वह पहला काम वह नगर निगम में सुशासन स्थापित करेंगे। यदि नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों में सुशासन रहा तो शहर के सभी काम ठीक ढंग से हो सकेंगे। महापौर मुकेश टटवाल सुबह सबसे पहले स्नान के लिए रामघाट पहुँचे और वहाँ से स्नान के बाद गुरुद्वारे में दर्शन किए तथा महाकाल दर्शन करने पहुँचे। यहाँ दर्शन अभिषेक करने के बाद कालिदास समारोह में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पहुँचे।
महापौर मुकेश टटवाल ने अग्निबाण से चर्चा में बताया शपथ ग्रहण के बाद आज दोपहर में ही नगर निगम में कार्यभार भी ग्रहण कर लूंगा और सबसे पहले नगर निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों में समन्वय बनाकर सुशासन स्थापित करूंगा। इसके बाद शहर विकास के अन्य कार्यों की शुरुआत करूंगा यदि कर्मचारियों में सुशासन रहा तो सभी कार्य ठीक ढंग से हो सकेंगे। इसके अलावा शहर की अन्य समस्याएं जो नागरिकों ने मुझे सुझाव के रूप में दी है, उन पर विचार करके दूर करने के उपाय किए जाएंगे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved