img-fluid

चंडीगढ़ में मेयर चुनाव तत्काल कराए जाएं – आप नेता विजयपाल सिंह

January 03, 2026


चंडीगढ़ । आप नेता विजयपाल सिंह (AAP leader Vijaypal Singh) ने कहा कि चंडीगढ़ में मेयर चुनाव (Mayoral Elections in Chandigadh) तत्काल कराए जाएं (Should be held Immediately) ।

  • आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विजयपाल सिंह ने चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव में जानबूझकर देरी की जा रही है, ताकि जोड़-तोड़ और हॉर्स ट्रेडिंग का खेल खेला जा सके। यह सीधे तौर पर लोकतंत्र के साथ धोखा है।

    विजयपाल सिंह ने कहा कि मौजूदा हालात यह दर्शाते हैं कि भाजपा ने चंडीगढ़ की ब्यूरोक्रेसी को कठपुतली बना दिया है और प्रशासन को अपने इशारों पर चलाया जा रहा  है। इसका सीधा नुकसान शहर की जनता को भुगतना पड़ेगा, क्योंकि चुने गए मेयर को पूरे कार्यकाल तक काम करने का अवसर ही नहीं मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव में हो रही देरी से शहर के विकास कार्य प्रभावित होंगे और प्रशासनिक अस्थिरता बनी रहेगी। आम आदमी पार्टी यह मांग करती है कि मेयर चुनाव तत्काल कराए जाएं, ताकि चंडीगढ़ को स्थिर, पारदर्शी और मजबूत नेतृत्व मिल सके। आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं करेगी और इस मुद्दे पर लगातार आवाज उठाती रहेगी।

    Share:

  • देशभर के सभी उच्च शिक्षण संस्थान रैगिंग के खिलाफ कठोर कदम उठाएं - यूजीसी

    Sat Jan 3 , 2026
    नई दिल्ली । यूजीसी (UGC) ने कहा कि देशभर के सभी उच्च शिक्षण संस्थान (All Higher Educational Institutions across the Country) रैगिंग के खिलाफ कठोर कदम उठाएं (Should take strict action against Ragging) । यूजीसी के मुताबिक देशभर के इन सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को सख्ती से एंटी रैगिंग गाइडलाइंस लागू करना अनिवार्य है। दरअसल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved