
इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते दिन हुई MBA छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने ख़ुलासा कर दिया है पुलिस ने आरोपी को मुम्बई से गिरफ़्तार किया है शुरुआती पूछताछ में आरोपी पीयूष द्वारा यह बात बतायी गई कि उसका पूर्व से ही झगड़ा चल रहा था और झगड़े को सुलझाने के लिए उसे घर में बुलाया था तभी वापस और विवाद बढ़ गया जिसके बाद आवेश में आकर उसने हत्या कर दी।
इस पूरे मामले में DCP कृष्ण लाल चंदानी ने बताया कि आरोपी पीयूष और युवती काफ़ी समय से रिलेशन शिप मे रहते थे कुछ डिनो से दोनों का विवाद चल रहा था विवाद सुलझाने के लिए उसे घर बुलाया था तभी और विवाद हुआ और उसने आवेश में आकर हत्या कर दी हत्या करने के बाद उसने आपत्तिजनक वीडियो स्टेटस पर भी लगा दिए और कॉलेज के ग्रुप पर भी भेज दिया उसके बाद वह भागकर मुंबई चले गया उसने अपनी पहचान छुपाने की लिए दूसरी सिम खरीदी और मुंबई भाग गया इंदौर पुलिस ने मुंबई पुलिस की मदद से उसे गिरफ़्तार कर लिया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved