img-fluid

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई बैठक

August 08, 2022

  • राष्ट्रीय ध्वज भाजपा कार्यालय विक्रय केन्द्र पर उपलब्ध रहेंगे

उज्जैन। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त के बीच चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगे इसके लिए राष्ट्रीय ध्वज लोगों को आसानी से उपलब्ध हो सके, इसे लेकर लोकशक्ति कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई।
जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने कहा कि तिरंगा हमारी शान, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनकर अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं और देशभक्ति के भाव के साथ अमृत महोत्सव के पर्व में सहभागी बनें।


नगर के प्रत्येक बूथ स्तर पर हमे सक्रियता और कर्मठता के साथ सभी को हर घर तिरंगा एक अद्भुत अभियान से जोडऩा है और तिरंगे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बताना है। अभियान के जिला प्रभारी विशाल राजोरिया ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता, प्रमुख पदाधिकारी, व्यापारी बंधु, धार्मिक संगठन एवं अन्य साहित्यिक, सांस्कृतिक क्षेत्रों के प्रमुख लोगों के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा, सबकी सहभागिता के साथ अभियान के लिए हम जुटेंगे तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। अभियान प्रारंभ होने की तिथि 13 अगस्त के पूर्व नगर में और बस्तियों में प्रभात फेरियाँ, तिरंगा यात्रा भी निकाली जाएगी, हाथ में राष्ट्रध्वज लेकर चलने के कार्य से अन्य नागरिकों को प्रेरणा मिलेगीऔर राष्ट्रभक्ति की भावना पैदा होगी। साथ ही भाजपा कार्यालय पर विक्रय केंद्र भी बनाया गया है जंहा पर तिरंगा ध्वज न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध रहेगा।

Share:

  • शिप्रा में फिर डूबा..सुबह महाराष्ट्र के श्रद्धालु की मौत आई

    Mon Aug 8 , 2022
    दो दोस्त लोगों के पैर पकड़कर उसे बचाने की मदद मांगते रहे उज्जैन। महाराष्ट्र में रहने वाले तीन युवक आज सुबह महाकालेश्वर के दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। सुबह 6 बजे तीनों स्नान करने के लिए रामघाट पर पहुँच गए। नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved