उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

शिप्रा में फिर डूबा..सुबह महाराष्ट्र के श्रद्धालु की मौत आई

  • दो दोस्त लोगों के पैर पकड़कर उसे बचाने की मदद मांगते रहे

उज्जैन। महाराष्ट्र में रहने वाले तीन युवक आज सुबह महाकालेश्वर के दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। सुबह 6 बजे तीनों स्नान करने के लिए रामघाट पर पहुँच गए। नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके दोनों दोस्त लोगों से गुहार लगाते रहे लेकिन वहाँ कोई मौजूद नहीं था। बाद में पुलिस पहुँची और शव को बाहर निकाला गया। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि आज सुबह अजय पिता संजय पंवार उम्र 25 साल अपने दो दोस्त विजय और दीपक के साथ महाकाल दर्शन के लिए कार द्वारा उज्जैन पहुँचे। सुबह 6 बजे तीनों दोस्त नहाने के लिए रामघाट पर गए। नहाने के दौरान अजय गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथियों को तैरना नहीं आता है, जिसके चलते उन्होंने वहाँ मौजूद लोगों से अपने दोस्त को बचाने की गुहार लगाई लेकिन कोई उसे बचा नहीं पाया।


सुबह के समय घाट पर न तो कोई तैराक था और न ही नगर सैनिक के जवान मौजूद थे। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आई और मृतक के शव को बाहर निकलवाया गया। इधर उसके साथियों ने परिजनों को खबर कर दी जो शाम तक यहाँ पहुँचेंगे। शव को अस्पताल भिजवा दिया गया है।

Share:

Next Post

पीएम आवास का काम उज्जैन में नहीं हो पा रहा पूरा, कई सालों से बन रहे

Mon Aug 8 , 2022
एक साल में नई एजेंसी भी पूरा नहीं कर पाई कानीपुरा में पीएम आवास के अधूरे मकानों का काम उज्जैन। करीब 5 साल पहले नगर निगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने का काम शुरु कराया था। पहले चरण में 908 मकान बनाने थे। दूसरे चरण में 1098 फ्लेट बनाना तय हुआ था। […]