img-fluid

भाजापा व्यापारी प्रकोष्ठ उज्जैन संभाग की बैठक संपन्न

January 09, 2023

जबलपुर। भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ उज्जैन सम्भाग की बैठक भाजपा कार्यालय उज्जैन भाजापा व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। श्री अग्रवाल ने कहा की सरकार संगठन व्यापारियों के बीच व्यापारी प्रकोष्ठ सेतु की तरह कार्य कर रहा है। बैठक में प्रमुख रूप से उज्जैन के नगर निगम महापौर मुकेश टटवाल, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा , भाजापा जिलाध्यक्ष विवेक जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष इक़बाल सिंह गांधी ,पूर्व ग्रामीण जिलाध्यक्ष मदन सांखला, सुरेंद्र सांखला, वासुदेव पांडे एवं बुद्धि विलास उपाध्याय की अतिथि के रूप में उपस्थिति रही।


सम्भाग के व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विजय सुराणा ,मंदसौर से ललित अग्रवाल, नीमच से रजनीश गोयल, रतलाम से प्रीतेश जैन आदि ने मोती की माला व पार्टी के अंगवस्त्र से अभिनंदन किया गया। प्रदेश सहसंयोजक उज्जैन सम्भाग प्रभारी विजय अग्रवाल, वरिष्ठ नेता वासुदेव केसवानी एवं उज्जैन महानगर संयोजक महेश पायलवाला ने शानदार व्यवस्था की। सभी पदाधिकारियों व अतिथियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कमल निशान का स्मृतिचिन्ह भेंट किया गया।

Share:

  • अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी

    Mon Jan 9 , 2023
    एमएलबी स्कूल के पास निर्मित राजीव गांधी आवास, मंडी मदार टेकरी और शहर के अन्य क्षेत्रों से आज भी अनेक अतिक्रमण हटाए गए जबलपुर। नगर निगम द्वारा निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ-साथ विकास कार्यो में अवरोध उत्पन्न करने वाले स्थाई एवं अस्थाई निर्माणों को भी हटाने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved