
जबलपुर। ऑल प्रोवेंस पब्लिक एसोसिएशन द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी कैंटोनमेंट बोर्ड को कैंट क्षेत्र से सम्बंधित समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि कैंट क्षेत्र में फोर वीलर पार्किंग की व्यवस्था नहीं है, जिससे लोगों को परेशानी झेलना पड़ता है। फुटपाथ पर ठेले एवं टपरो द्वारा किये गए अतिक्रमण पर उचित कार्रवाई और विशेष रूप से कैंट क्षेत्र में आम नागरिकों की प्रॉपर्टी टैक्स का नोटिस एवं उससे संबंधित समस्याओं का निराकरण की मांग की। इस दौरान संगठन के संस्थापक यश सोनी, अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, अमन शर्मा, अभिजीत सोनी, सोमेश अवस्थी उपस्थित थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved