img-fluid

इंदौर में पारा 8 डिग्री

January 27, 2021


उत्तरी हवाओं ने पकड़ा जोर, 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार
इंदौर। उत्तर भारत के राज्यों में हो रही लगातार बर्फबारी और उत्तरी हवाओं का रुख मध्यप्रदेश की ओर होने से जनवरी के आखिरी दिनों में कड़ाके की सर्दी का असर साफ दिख रहा है पारा सामान्य से 4 डिग्री नीचे आने से इंदौर ठीठूर रहे है।


इस बार ठंडे एक महीना देने से दस्तक दी है वही जनवरी के आखिरी दिनों में कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है पिछले 5 दिनों से उत्तरी हवाओं ने लगातार दिन और रात के बारे में गिरावट दर्ज हो रही है। इंदौर में रात को पारा 8 डिग्री के नीचे दर्ज हो रहा है, जो सामान्य से 4 डिग्री कम बताया जा रहा है, वही दिन के बारे में भी सामान्य से 5 डिग्री गिरावट के साथ 20 डिग्री के करीब बताया जा रहा है। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली सर्द हवाओं से लोगों को कड़ाके की सर्दी का असर साफ दिख रहा है, आने वाले दिनों में भी सर्द हवा का असर इसी प्रकार जारी रहेगा।


हालांकि वेस्टन डिस्टरबेंस बनने के आसार भी चल रहे हैं, अगर ऐसा होता है तो आने वाले दिनों में ठंड की रफ्तार पर लगाम लगेगी और ऐसा असर नहीं हुआ तो आने वाले 2 सप्ताह तक ठंड का मालवा में असर बरकरार रहेगा। फिलहाल शाम होते ही ठंडी हवाओं का असर तेज हो रहा है तो सुबह 11बजे तक बर्फीली हवाएं कपकपी महसूस करा रही है। फसलों के लिहाज से इस बार रबी सीजन में मौसम अनुकूल नहीं रहा है। हर सप्ताह तापमान के कम ज्यादा होने से गेहूं चने के साथ लहसुन और प्याज मटर की फसल को उपयुक्त माहौल नहीं मिलने से उत्पादन कमजोर ही रहा है वही जनवरी के आखिर में चल रही ठंडी हवाओं से एक बार फिर किसानों को उम्मीद बंधी है इससे सिंचाई कम करना होगी तो लगातार ठंडी हवाएं मिलती है।

Share:

  • हर दिन माता दूर्गा के अलग रूप की होती है पूजा, जानें देवी के रूप व सवारी

    Wed Jan 27 , 2021
    हर दिन माता की पूजा होती है परंतु देवियों की पूजा के लिए बुधवार और शुक्रवार खास दिन माने गए हैं। यदि आप किसी देवी की साधना या पूजा कर रहे हैं तो आपको यह जानना जरूरी है कि आप किस देवी की साधना या पूजा कर रहे हैं। इसके लिए देवियों को पहचानना सीखें। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved