‘द केरल स्टोरी’ (‘The Kerala Story’) ने रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया। अब फिल्म को ओटीटी (OTT) पर रिलीज होने को लेकर मेकर्स ने रिएक्शन दिया है। खुलासा हुआ है कि अभी फिल्म के राइट्स नहीं बिके हैं, इसलिए फिल्म को ओटीटी (OTT) पर रिलीज होने की ख़बरें महज अफवाह हैं।
इससे पहले जून के महीने में चर्चा थी कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ जी5 ओटीटी पर रिलीज होगी। हालांकि, अब साफ हो गया है कि ये सब अफवाहें हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 231 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 284 करोड़ रुपये कमाए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved