img-fluid

700 से अधिक ऑटो में लगे मीटर, बिल कम बनेगा

November 13, 2022

उज्जैन। बगैर मीटर के ऑटो चलाने वाले चालकों पर कल फिर आरटीओ ने कार्रवाई की और अलग-अलग स्थानों से 7 ऑटो जब्त किए। इस बीच कल शाम तक 700 से अधिक ऑटो में मीटर लग चुके थे। तीन दिन पहले भी आरटीओ ने कार्रवाई कर बगैर मीटर वाले 46 ऑटो जब्त किए थे।
आरटीओ संतोष मालवीय ने बताया कि शहर में बगैर मीटर के चल रहे ऑटो वाहनों की लगातार चैकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को उन्होंने शहर में चल रहे 46 ऑटो बगैर मीटर के पाए जाने पर चैकिंग के दौरान जब्त किए थे, वहीं कल शुक्रवार को भी महाकाल तथा अन्य स्थानों से 7 ऑटो रिक्शा और जब्त किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि आरटीओ द्वारा पिछले महीने 10 अक्टूबर तक सभी ऑटो चालकों को उन्होंने वाहनों में नए मीटर लगाने का समय दिया था। उसके बाद से कल शाम तक 700 से अधिक ऑटो चालकों ने मीटर लगवा लिए हैं।



श्री मालवीय ने बताया कि अभी रोजाना करीब 35 से 40 वाहन चालक ही ऑटो में नए मीटर लगवा रहे हैं। शहर में लगभग 3200 ऑटो आरटीओ के रिकॉर्ड में रजिस्टर है। अभी भी लगभग 2500 से अधिक ऑटो में मीटर लगना शेष हैं। उन्होंने कहा कि जो ऑटो चालकों मीटर लगवाना चाहते हैं वे विभाग से संपर्क कर मीटर लगवा सकते हैं और इसके लिए आरटीओ ने डीलर भी नियुक्त किया है। मीटर नहीं लगवाने वाल वाहन चालकों के खिलाफ जुर्माना करने के साथ-साथ परमिट निरस्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। ज्ञात रहे कुछ दिन पहले ऑटो यूनियन की मांग पर ऑटो किराया दर में बदलाव किया गया है। पहले 1 किलोमीटर पर 20 रुपए तय किए गए हैं तथा इसके बाद प्रति किलामीटर 7 रुपए किराया निर्धारित किया गया है। अर्थात अगर कोई यात्री ऑटो में बैठकर 2 किलोमीटर का सफर तय करता है तो उसे 37 रुपए चुकाने होंगे। नई व्यवस्था लागू होने से यात्रियों को फायदा मिलेगा। उनसे मनमानी राशि नहीं ली जा सकेगी।

Share:

  • राष्ट्र सेविका समिति ने निकाला पथ संचलन

    Sun Nov 13 , 2022
    उज्जैन। शनिवार की शाम नगर में राष्ट्रसेविका समिति का पथ संचलन निकाला गया। शहर के विभिन्न मार्गों से अनुशासन और राष्ट्रभावना का संदेश देता हुआ पथ संचलन गुजरा जिसका जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। क्षीरसागर से शुरू पथ संचलन का समापन भी वहीं पर हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रांत सह कार्यवाहिका सुश्री […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved