उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

राष्ट्र सेविका समिति ने निकाला पथ संचलन

उज्जैन। शनिवार की शाम नगर में राष्ट्रसेविका समिति का पथ संचलन निकाला गया। शहर के विभिन्न मार्गों से अनुशासन और राष्ट्रभावना का संदेश देता हुआ पथ संचलन गुजरा जिसका जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। क्षीरसागर से शुरू पथ संचलन का समापन भी वहीं पर हुआ।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रांत सह कार्यवाहिका सुश्री भारती कुशवाह ने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति का उद्देश्य व्यक्तित्व का निर्माण है। हम कैसा देश चाहते हैं हम ऐसा देश चाहते हैं जो वैज्ञानिक दृष्टि से, तकनीकी दृष्टि से आर्थिक दृष्टि से, कृषि की दृष्टि से और चरित्र की दृष्टि से विशेषकर संवेदनाओं की दृष्टि से श्रेष्ठ बनें। व्यक्ति के ऐसे निर्माण में महिलाओं की विशेष भूमिका होती है। महिलाएं ही राष्ट्र की आधार शक्ति होती हैं।


इस दौरान उज्जैन महानगर कार्यवाहिका पिंकी आर्य, सहकार्यवाहिका दीपा पांडे ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ मंजू राठी स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा की गई। इसके बाद पथ संचलन क्षीरसागर गांधी बाल उद्यान से सायं 4.30 बजे प्रारंभ हुआ जो बहादुरगंज, मालीपुरा, दौलतगंज, फव्वारा चौक, एटलस चौराहा से नई सड़क, प्रकाश टॉकीज, कंठाल चौराहा, कोतवाली होते हुए पुन: क्षीरसागर उद्यान पर समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में समिति की बहनें शामिल हुई।

Share:

Next Post

गंभीर डेम और शिप्रा नदी का पानी लेने पर प्रतिबंध लेकिन हो रही सिंचाई

Sun Nov 13 , 2022
डेम में आज सुबह बांध का लेवल 2100 एमसीएफटी था पीएचई जल्द करेगी पेट्रोलिंग टीम तैयार उज्जैन। शनिवार को कलेक्टर ने गंभीर डेम तथा शिप्रा नदी के पानी को पेयजल हेतु संरक्षित घोषित कर दिया। इसके बाद अब पीएचई जल्द ही पानी चोरी रोकने के लिए सर्चिंग दल गठित करेगा। शिप्रा नदी में भी अवैध […]