img-fluid

राजनीति में वापसी पर बोले बराक ओबामा- “फिर चुनाव लड़ा तो मिशेल तलाक दे देंगी”

February 16, 2026

वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama) ने एक इंटरव्यू में चुनावी राजनीति में लौटने की अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि अगर वे दोबारा चुनाव लड़ने की कोशिश करेंगे तो उनकी पत्नी मिशेल ओबामा (Michelle Obama) उनसे तलाक दे सकती हैं।

पॉडकास्ट में किया साफ इनकार

राजनीतिक टिप्पणीकार ब्रायन टायलर कोहेन के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान ओबामा ने कहा कि अब वे खुद को सक्रिय राजनीतिज्ञ नहीं मानते। उन्होंने कहा कि भले ही संविधान कुछ पदों के लिए चुनाव लड़ने की अनुमति देता हो, लेकिन उनकी व्यक्तिगत रूप से राजनीति में वापसी की कोई इच्छा नहीं है।



  • ओबामा ने मजाकिया लहजे में कहा,

    “मैं संविधान में भी विश्वास करता हूं और अपनी शादी में भी। अगर मैंने दोबारा चुनाव लड़ने की कोशिश की, तो मिशेल मुझे तलाक दे देंगी।”

    निजी जीवन को दे रहे प्राथमिकता

    ओबामा ने संकेत दिया कि सार्वजनिक जीवन के लंबे दौर के बाद अब वे परिवार और निजी जिम्मेदारियों पर अधिक ध्यान देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनका सक्रिय चुनावी राजनीति में लौटने का कोई इरादा नहीं है।

    सोशल मीडिया के माहौल पर जताई चिंता

    बातचीत के दौरान उन्होंने हालिया राजनीतिक माहौल और सोशल मीडिया पर बढ़ती कटुता पर भी चिंता जताई। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि आज की सार्वजनिक बहस में शालीनता और सम्मान का स्तर गिरता जा रहा है, जो लोकतांत्रिक संवाद के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

    ओबामा के इस बयान ने उनकी राजनीतिक वापसी की चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि अब उनका ध्यान सार्वजनिक पदों की बजाय निजी जीवन, संवाद और सामाजिक मुद्दों पर रहेगा।

    Share:

  • ‘डॉन 3’ को मिला नया चेहरा? शाहरुख-ऋतिक नहीं, खुद फरहान अख्तर निभा सकते हैं आइकॉनिक किरदार

    Mon Feb 16 , 2026
    मुंबई। फिल्ममेकर-एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की बहुचर्चित फिल्म ‘डॉन 3’ (Don 3) एक बार फिर सुर्खियों में है। लंबे समय से फिल्म के लीड एक्टर को लेकर चल रही अटकलों के बीच अब नई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ‘डॉन’ (Don 3) की तलाश खत्म हो गई है—और इस बार यह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved