तेहरान। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच तन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों से Iran की सत्ता व्यवस्था हिल गई है और वहां शासन में दरारें साफ दिखाई दे रही हैं।
टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी कमान मुख्यालय में समीक्षा बैठक के बाद नेतन्याहू ने कहा कि अब न तो ईरान पहले जैसा रहा, न Hezbollah और न ही Hamas। उनके मुताबिक ये तीनों संगठन अब अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे हैं और गंभीर रूप से कमजोर हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा टकराव में पहल अब इजरायल के हाथ में है।
नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल लगातार आक्रामक कार्रवाई कर रहा है और दुश्मन के इलाके में अंदर तक पहुंच चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि इजरायली सेना ने विरोधी क्षेत्रों में तीन सुरक्षा क्षेत्र स्थापित कर लिए हैं। लेबनान मोर्चे पर सेना को निर्देश दिए गए हैं कि हिजबुल्लाह से उत्पन्न खतरे को कम करने और सीमा के पास एंटी-टैंक मिसाइल हमलों को रोकने के लिए सुरक्षा क्षेत्र का विस्तार किया जाए।
हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि हिजबुल्लाह के पास अभी भी रॉकेट हमले की सीमित क्षमता बची है, लेकिन उत्तर में स्थिति बदलने के लिए इजरायल पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस बीच ईरानी संसद अध्यक्ष Mohammad Bagher Ghalibaf ने अमेरिका पर गुप्त जमीनी हमले की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि जो खाड़ी देश अमेरिकी कार्रवाई में मदद करेंगे, उन्हें भी निशाना बनाया जा सकता है।
गालिबाफ का यह बयान The Washington Post की रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि पेंटागन ईरान में सीमित जमीनी अभियानों की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, संभावित ऑपरेशन में खार्ग द्वीप और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास तटीय इलाकों में विशेष छापेमारी शामिल हो सकती है।
अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह पूर्ण पैमाने पर आक्रमण नहीं, बल्कि विशेष अभियान दल और पारंपरिक पैदल सेना द्वारा लक्षित कार्रवाई हो सकती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved