img-fluid

लाखों यादव BJP का झंडा लगा घूम रहे… अखिलेश यादव के चुनाव जीतने के दावे पर मंत्री ओपी राजभर

February 07, 2026

लखनऊ: उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं. सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट गई हैं. समाजवादी पार्टी से लेकर कांग्रेस तक अपनी रणनीति में बदलाव करती नजर आ रही है. इस बीच, उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर शनिवार को सुल्तानपुर पहुंचे. जिला पंचायत सभागार में उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसा. कहा कि अखिलेश यादव 9 साल से सत्ता से दूर हैं और वो 2027 जीतने की बात कर रहे हैं. वहीं राहुल गांधी और ममता बनर्जी पर भी चुटकी ली.

पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को सत्ता से दूर हुए 9 साल हो गए हैं. आज की तारीख में लाखों यादव समाज के लोग चाहे वो ठेकेदार हों, ब्लॉक प्रमुख हों, जिला पंचायत हों… भाजपा का झंडा टांग कर घूम रहे हैं. इतना ही नहीं, करोड़ों मुसलमान औवेसी के साथ चला गया है. ऐसे में वो 2027 का चुनाव जीतने की बात कर रहे हैं.



  • प्रधानमंत्री पर राहुल गांधी की सदन में टिप्पणी पर हुए सवाल पर ओपी राजभर ने कहा, अगर राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी सरकार की तारीफ करने लगेंगे तो जनता उनसे ही उल्टा जवाब मांग लेगी. अगर ये नेता कहेंगे कि सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है तो चुनाव के दौरान जब ये जमता के बीच जाएंगे तो लोग यहीं कहेंगे कि जब ये सब अच्छा काम कर रहे हैं तब काहे वोट मांगने आए हो.

    राजभर ने पंचायत चुनाव को लेकर कहा, मतदाता सूची में जो आपत्ति मांगी गई थी उसका निस्तारण हो गया है. मत पत्र छप रहा है 28 तारीख तक प्रकाशन हो जाएगा. चुनाव समय पर होगा उसकी तैयारी सब चल रही है. वहीं राज्यसभा में सरकारी स्कूलों के बंद होने के आकड़ों पर मंत्री ने कहा कि जब हम लोग प्राइमरी में पढ़ते थे तो पैदल चलते थे. आज आप जाकर गांव में देखिए 90 प्रतिशत घर में मोटरसाइकिल आ गई है. कम से कम 5 प्रतिशत से ज्यादा गांव में लोगों के पास फोर व्हीलर आ गई है. कल तक चार रुपए मजदूरी थी, जो आज 238 रुपए हो गई है. आप सुविधा की बात करते हैं, अगर 10 साल पहले जाए तो 5-6 घंटे हम बिजली पाते थे. आज 15-16 घंटे ग्रामीण इलाके में बिजली मिल रही है.

    Share:

  • रूसी तेल पर विदेश मंत्रालय का साफ संदेश, 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा भारत की सबसे बड़ी जरूरत

    Sat Feb 7 , 2026
    नई दिल्ली: रूसी तेल को लेकर उठ रहे सवालों के बीच विदेश मंत्रालय ने भारत का रुख एक बार फिर साफ कर दिया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत सरकार के लिए 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है. सरकार का मानना है कि देश की जरूरतों को पूरा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved