
इन्दौर। शहर में न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़त का दौर जारी है। कल रात से आज सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रहा। यह तीन दिन पहले दर्ज सीजन के सबसे कम तापमान 4.1 डिग्री से दोगुने से भी ज्यादा था। दूसरी ओर कल दिन में बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई।
विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री और परसों की अपेक्षा 0.9 डिग्री कम था, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम, लेकिन अपेक्षा 1.3 डिग्री ज्यादा था। इस दौरान हवाओं की दिशा पूर्वी और उत्तर-पूर्वी रही। हवाओं के अधिकतम रफ्तार 17 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंची। रात से सुबह के बीच के तापमान में बढ़ोतरी के कारण शहर को तीखी ठंड से राहत मिली है।
शुक्रवार से फिर बढ़ेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि शहर में अगले दो-तीन दिन तक रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान ऐसा ही रहेगा। इससे ठंड की चुभन से राहत मिलेगी। इसके बाद शुक्रवार से एक बार फिर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी, जो माह के अंत तक बरकरार रहेगी।
एक नजर बढ़ते तापमान पर
तारीख न्यूनतम तापमान
19 दिसंबर 4.1
20 दिसंबर 5.6
21 दिसंबर 7.5
22 दिसंबर 8.8
(जानकारी मौसम विभाग के अनुसार, तापमान डिग्री सेल्सियस में)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved