img-fluid

मंत्री सोमेन महापात्रा कोरोना वायरस पॉजिटिव

August 23, 2020

कोलकाता। ममता बनर्जी के कैबिनेट में मंत्री सोमेन महापात्रा अब कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है। राज्य के जन स्वास्थ्य और कारीगरी विभाग के मंत्री महापात्रा ने ट्विटर पर लिखा है कि मेरी रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव आई है लेकिन संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है। मैं क्वॉरेंटाइन हूं और इलाज चल रहा है। मैं बेहतर हूं।

उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों को जांच कराने और सावधानी बरतने की अपील भी की है। उन्होंने आम लोगों से बिना वजह घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है और शारीरिक दूरी का पालन करने की नसीहत भी दी है।

उल्लेखनीय है कि सबसे पहले राज्य के अग्निशमन मंत्री सुजीत बसु कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे।

Share:

  • मुख्यमंत्री के चेहरे के बिना भाजपा लड़ेगी बंगाल चुनाव : विजयवर्गीय

    Sun Aug 23 , 2020
    कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के लिए किसी को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर पेश नहीं करेगी और तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई के लिए उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के दांव पर भरोसा है। बंगाल के लिए पार्टी के रणनीतिकार व भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved